टीवी मसाला

Bigg Boss 16: मंडली के 3 सदस्य हुए नॉमिनेट, घरवालों को हुआ फायदा! अब जीतने पर मिलेंगे इतने लाख

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 08:45 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल चार सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। जिनमें से 3 सदस्य मंडली के ही हैं। हालांकि इस पूरे नॉमिनेशन टास्क के बाद घरवालों को एक बड़ा फायदा हो गया है।

Image

Bigg Boss 16 Nomination Task

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया (Bigg Boss 16 Nomination Task) पूरी हो गयी है। इस हफ्ते बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को खोई हुए प्राइज मनी भी वापस पाने का एक मौका दिया। इस मौके को घर वालों ने लपक लिया और घर में सबसे कम योगदान करने वाले कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर दिया है। बिग बॉस ने इस नॉमिनेशन टास्क में साजिद खान, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे की जगह उनके परिवार वालों को नॉमिनेशन की प्रक्रिया में भाग लेने का मौका दिया। अब इस नॉमिनेशन टास्क में जिस बात से सबसे ज्यादा हैरानी हो रही है वह यह है कि मंडली के 3 लोग इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।

मंडली के 3 सदस्य हुए नॉमिनेट

इस बीच बिग बॉस ने घर वालों को कुल तीन कैटेगरी में बांट दिया था, जिसमें पहली कैटेगरी में हाइपर ऐक्टिव सदस्य, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी और साजिद खान शामिल थे। अगर इन्हें नॉमिनेट किया जाता तो 5 लाख रुपये प्राइस मनोय मैं आ जाते। इसके साथ ही एक्टिव कैटेगरी मैं अब्दु रोजिक, टीना दत्ता, शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा शामिल थीं, इन्हें नॉमिनेट करने पर 10 लाख रुपये प्राइज मनी में वापस आ जाएगा।

इसके बाद तीसरी और आखिरी कैटेगरी ऐसे कंटेस्टेंट की है जिनका शो में सबसे कम योगदान हैं। इन कंटेस्टेंट में निमृत कौर आहलूवालिया, श्रीजिता डे, एमसी स्टैन और सुंबुल तौकीर खान शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने पर प्राइज मनी में कुल 20 लाख रुपये वापस आ सकते थे। और यही वजह थी कि लगभग सभी सदस्यों ने सबसे कम योगदान करने वाली कैटेगरी के कंटेस्टेंट को ही इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट पर दिया है।

कौन होगा घर से बेघर?

अब सवाल यह है कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है। फैंस का मानना है कि निमृत कौर आहलूवालिया और श्रीजिता डे में से कोई एक कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article