टीवी मसाला

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे के मंगेतर ने टीना दत्ता और मेकर्स की लगाई क्लास, कहा- 'हमारे घर का पता..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 08:19 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता और श्रीजिता डे के बीच दुश्मनी अब घर के बाहर भी बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में श्रीजिता और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए टीना दत्ता ने एक्ट्रेस के घर का पता नेशनल टेलीविजन पर रिवील कर दिया, जिसको लेकर श्रीजिता के मंगेतर ने नाराजगी जताई है।

Image

Sreejita De and Tina Dutta

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता पर भड़का श्रीजिता के मंगेतर का गुस्सा।
  • टीना ने श्रीजिता का पता नेशनल टेलीविजन पर किया रिवील।
  • शो के मेकर्स को भी श्रीजिता के मंगेतर ने आड़े हाथों लिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में उतरन स्टारर श्रीजिता डे (Sreejita De) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच बहसबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बीच दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के बारे में काफी बुरा भला बोलते नजर आई हैं। इस बीच विकास मानकतला (Vikas Manaktala) से श्रीजिता डे और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए टीना दत्ता ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल विकास से बात करते हुए टीना ने श्रीजिता के घर का पता ही नेशनल टेलीविजन पर बता दिया है। यहां तक ही शो के मेकर्स ने भी टीना की आवाज को बीप या म्यूट नहीं किया। इस पर अब श्रीजिता डे के मंगेतर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शो के मेकर्स और टीना दत्ता पर सवाल उठाए हैं।

‘हमारी प्राइवेसी का साथ हुआ छेड़छाड़’

टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे के मंगेतर माइकल बीपी ने टीना दत्ता की इस बात पर काफी नाराजगी जताई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास भी लगा दी। श्रीजिता डे के मंगेतर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये देख कर बेहद शॉक में हूं कि नेशनल टेलीविजन पर घर के एड्रेस लीक किए जा रहे हैं। जब गाली गलौज की बीप किया जाता है तो क्या हमारी सुरक्षा और प्राइवेसी एक जरूरी मुद्दा नहीं है? इसे देखकर श्रीजिता बिलकुल खुश नहीं होगी, क्योंकि हम यकीनन यह नहीं चाहते की पूरी दुनिया को पता चल जाए कि हम कहां रहते हैं।’

टीना और श्रीजिता की मां अच्छे दोस्त हैं

अपने और श्रीजिता डे कि रिश्ते के बारे में बात करते हुए टीना दत्ता ने विकास से कहा, जो कुछ भी यहां दिख रहा है बाहरी दुनिया में ऐसा कुछ नहीं हैं। मैं और श्रीजिता अच्छे दोस्त हैं वह 36 बार मेरे घर पर आ चुकी है। मेरी मां और आंटी तो काफी अच्छे दोस्त भी हैं लेकिन पता नहीं यहां उसे क्या हो गया है।’ इससे पहले दोनों ने अपनी गोवा ट्रिप के बारे में भी बात की थी, जहां दोनों के बीच रिश्तों में दरार आ गई थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article