टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने प्रियंका चौधरी को बताया सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी, फैंस ने कहा-'इसे बाहर निकालो...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 26, 2023, 02:38 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है। इसी लड़ाई में शिव ठाकरे ने प्रियंका चौधरी की तुलना दिवगंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस शिव ठाकरे के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Image

Sidharth Shukla and Shiv Thakare

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के घर में शिव-प्रियंका के बीच हुआ हंगामा।
  • शिव ने प्रियंका की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी है।
  • सोशल मीडिया पर शिव के खिलाफ फैंस नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड (Bigg Boss 16 Latest Episode) में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) के बीच नॉमिनेशन टास्क में जमकर लड़ाई देखने को मिली है। इसी लड़ाई में शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी ने एक दूसरे के बारे में काफी भला बुरा कह दिया है। शिव ठाकरे तो यहां तक कहते नजर आए हैं कि प्रियंका लात खाने लायक है, हालांकि बाद में एक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि वह प्रियंका को नहीं बल्कि प्रियंका की सोच को लात मारने की बात कर रहे थे। इसके साथ ही शिव ठाकरे ने प्रियंका के बारे में अब कुछ ऐसा कह दिया है जो उनपर भी भारी पड़ गया है। शिव ठाकरे ने प्रियंका की तुलना दिवगंत एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से कर दी है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस शिव ठाकरे के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने लगाई क्लास

बिग बॉस 13 के विजेता और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस अब शिव ठाकरे से नाराज हो गए हैं। शिव ठाकरे ने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका के साथ लड़ाई के दौरान उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी बताया है। जिसपर फैंस अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। फैंस लगातार मांग कर रहे हैं कि शिव ठाकरे को ही शो से बाहर चले जाना चाहिए। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की फैंस फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

इस बार नहीं होगा कोई एलिमिनेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस में इस हफ्ते कोई नॉमिनेशन नहीं होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स टीना दत्ता को बचाना चाहते हैं, जिस वजह से इस हफ्ते वीकेंड का वार पर कोई कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं होगा।

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी को नॉमिनेट कर दिया गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article