nimrit kaur father made serious allegations: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीवी रियलिटी शो का फिनाले अगले महीने होने वाला है। सलमान खान का शो अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इसी के साथ शो में इस हफ्ते कोई भी एविक्शन देखने को नहीं मिला है। हालांकि वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। क्योंकि मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के घरवालों को शो में बुलाया। इस दौरान टीवी सीरियल छोटी सरदारनी की लीड स्टार निमृत कौर आहलूवालिया के पिता ने एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर एक बड़ा आरोप लगा दिया।
इस दौरान सलमान खान ने एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, टीना दत्ता, शालीन भनोट, निमृत कौर आहलूवालिया और सुंबुल तौकिर खान के घरवालों से दिल खोलकर बात की। सलमान ने घरवालों से उनके बच्चों के गेम से जुड़े कई सवाल भी पीछे। निमृत कौर के पिता ने अदाकारा प्रियंका चाहर चौधरी पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अदाकारा प्रियंका ने उनकी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर हेटर्स खरीदे हैं। जो कि निम्रत को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं।
सलमान खान भी निमृत के पिता के इस दावे पर चौंक गए। निमृत कौर के पिता ने समझाया कि जैसे कई लोग फॉलोअर्स खरीदते हैं, ऐसे ही हेटर्स भी खरीदे जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि वो ऐसा समझते हैं कि प्रियंका ने निमृत के लिए हेटर्स खरीदे हैं। क्योंकि वो पहले दिन से ही उन्हें टारगेट कर रही हैं।
अर्चना और स्टेन को लगी फटकार
'शनिवार का वार' में सलमान खान ने अर्चना गौतम को खूब लताड़ा। उन्होंने अर्चना को उनकी कमियां गिनाईं। सलमान ने अर्चना को काफी देर तक सुनाया और वो मुंह बनाकर बैठी थीं। बाद में सलमान खान ने स्टेन को भी सुनाया और उनकी गाली देने की आदत के लिए उनकी क्लास लगाई। स्टेन ने एक बार फिर अपनू गलती मानी लेकिन सलमान बोलते रहे।
