Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच हुई लड़ाई ने पूरे घर का माहौल ही खराब कर दिया है। एक दूसरे को भला बुरा बोलने के बाद एमसी स्टैन और अर्चना गौतम दोनों ही काफी परेशान नजर आए। एक तरफ जहां अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा के सामने पूरी रात रोती हुई नजर आईं, वहीं दूसरी ओर एमसी स्टैन ने खाना तक खाने से मना कर दिया और घर में तोड़-फोड़ मचाने लगे। इस बीच साजिद खान, अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे, स्टैन को संभालने हुए नजर आए हैं। इस बीच साजिद और शिव ने बिग बॉस पर ही कई आरोप मड़ दिए हैं। दोनों का मानना है कि बिग बॉस भेदभाव करते हैं और हमारे लिए बायस्ड हैं। जिसके बाद अब एक नया विवाद शुरू हो गया है।
साजिद और शिव ने बिग बॉस को बताया बायस्ड
बिग बॉस 16 के ताजा एपिसोड में शिव ठाकरे और साजिद खान ने बिग बॉस को बायस्ड करार दे दिया है। एमसी स्टैन सबसे पहले इस बात की शुरुआत करते हैं, उनका मानना है कि अर्चना गौतम ने मुझे कितना भला-बुरा कहा है लेकिन आखिर में सारी गलती मेरी ही करार दी जाएगी। जिस बात पर शिव ठाकरे और साजिद खान कहते हैं, ‘तू ये सब मत सोच, हमें पता है कि अर्चना को थोड़ी एडवांटेज मिलती है। उनको शुरुआत से ही अलग तरह से ट्रीट किया जाता है।’ इस पर साजिद खान आगे कहते हैं, ‘ये बात तो मैं सीजन की शुरुआत से ही कह रहा हूं कि बिग बॉस उसे कुछ नहीं कहेंगे।
अर्चना और एमसी स्टैन की वजह से गया राशन
बिग बॉस के बीते एपिसोड में बिग बॉस एक राशन टास्क आयोजित करते हैं, जिसमें हिस्सा लेने से अर्चना गौतम मना कर देती हैं। जिसके बाद बिग बॉस काफी नाराज हो जाते हैं और इस हफ्ते का पूरा राशन ही कंटेस्टेंट से छीन लेते हैं। इसके बाद प्रियंका और अर्चना के बीच भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है।
