टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन के लिए प्रियंका ने गौतम और सौंदर्य को दिया धोखा! टूट गई दोस्ती, नहीं रहा ग्रुप!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 15, 2022, 11:41 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का घर जो पहले दो ग्रुप में बंटा हुआ था, अब इनमें से एक ग्रुप कमजोर होता नजर आ रहा है। एक टास्क के दौरान प्रियंका अपने ग्रुप के लोगों पर विश्वास करने की बजाए दूसरे ग्रुप के शालीन और टीना पर भरोसा करती हैं। जिससे यकीनन गौतम, सौंदर्य और अर्चना उनसे नाराज हो जाती है।

Image

प्रियंका पर फूट गया गौतम विज का गुस्सा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका ने अपने ही ग्रुप के लोगों को दिया धोखा।
  • प्रियंका पर फूटा गौतम और सौंदर्य का गुस्सा।
  • इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कोई किसी का सगा नहीं है, ताजा एपिसोड में एक बार फिर ये बात सच हो गई है। बिग बॉस के घर बीते काफी दिनों से दो हिस्सों में बंटा हुआ था। हालांकि आज बिग बॉस के घर का एक ग्रुप टूटते हुए नजर आ रहा है। गौतम विज, प्रिंयका चौधरी, सौदंर्य शर्मा, अंकित गुप्ता और अर्चना गौतम के ग्रुप में आज दरार आ गई है। अब गौतम, सौंदर्य और अर्चना नॉमिनेशन टास्क के बाद प्रियंका के खिलाफ हो गए हैं। जिसके साथ ही अब ग्रुप के लोग एक दूसरे से अलग अपनी खुद की गेम खेलने का फैसला कर रहे हैं। ।

गौतम का फूटा प्रियंका पर गुस्सा

दरअसल बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क आयोजित किया, जिसमें खिलाड़ियो को एक-एक कर दूसरे सदस्य को नॉमिनेट करना था। इस टास्क के दौरान गौतम और प्रियंका की बात सुनने की बजाए प्रियंका शालीन और टीना की बात मान लेती हैं। जिससे गौतम विज का गुस्सा फूट जाता है। गौतन टास्क के अंत में यह कहते हुए नजर आते हैं, ‘अब भाड़ में गई दोस्ती, भाड़ में गई यूनिटी अब सब अपनी-अपनी गेम खेलो कोई ग्रुप नहीं है।’ जिसके बाद अर्चना, गौतम और प्रियंका का एक नया ग्रुप बनता नजर आ रहा है।

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

टास्ट के अंत में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना, गौतम, शालीन और सौंदर्य नॉमिनेट हो गए हैं। इस बीच अब यह देखना इंट्रस्टिंग होने वाला है कि कौन सा सदस्य घर से बेघर होने वाला है। बता दें कि पहले ही साजिद ने शिव, अब्दु, सुंबुल, निमृत और MC स्टैंड को नॉमिनेशन से पहले ही बचा लिया था। जिसके बाद टास्क के दौरान अर्चना, अंकित और प्रियंका ने अपने आप को सेव कर लिया है।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या आने वाले समय में बिग बॉस का ये ग्रुप बरकार रहता है या इन कंटेस्टेंट के बीच दरार बनी रहेंगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article