टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने एक बार फिर टीना दत्ता को दिखाया नीचा, एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हें शर्म आनी चाहिए

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2022, 06:29 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में एक बार फिर शालीन और टीना दत्ता के बीच जमकर बहस हुई। दोनों एक- दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आए। इससे पहले भी घर में दोनों का कई बार झगड़ा हो चुका है। क्या दोनों का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच कभी नोकझोंक तो कभी प्यार भरी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। एक बार फिर शालीन और टीना के बीच बहस होती है। बहस के दौरान दोनों एक- दूसरे को बुरा- भला कहते नजर आए। जब बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हैं और स्मोकिंग रूम को लॉक कर देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच स्मोकिंग करने को लेकर झगड़ा होता है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दोनों लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में टीना शालीन को समझाती है कि कोई बात नहीं, अगर आप स्मोक नहीं कर पा रहे हैं तो।

शालीन कहते हैं कि तुम अपने दिमाग में सोचती रहो, जो सोचना है। इसके जवाब में टीना कहती हैं तुम्हें शर्म नहीं आती है शालीन? तुमको जब भी गुस्सा आता है, तुम कुछ न कुछ बदतमीजी से बोल देते हो मुझे। शालीन कहते है, तुमने शुरू किया। टीना आगे कहती हैं कि जो गलत है वो गलत है शालीन। बिग बॉस के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ है। तुम बिना स्मोकिंग के रह सकते हो। एक्टर ने आगे कहा, अगर तुम्हें मेरी चीजों से दिक्कत है और इस बात को नेशनल टेलीविजन पर मुद्दा बनना चाहती हो तो मुझे परेशानी है। मुझे मत बताओं कि मैं कैसा हूं। टीना इसके जवाब में कहती हैं, अगर तुम मेरे साथ ऐसा करना चाहते हो, तो ठीक है। मैं तुम्हें आज से अच्छा और बुरा कुछ नहीं कहूंगी।

शालीन और टीना के बीच हुआ झगड़ा

आपको बताते चलें कि बिग बॉस ने साजिद खान, शालीन भनोट समेत कुछ सदस्यों को स्मोकिंग रूम के बाहर स्मोक करने के लिए फटकार लगाई थी। इसके बाद बिग बॉस ने स्मोकिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया था। शालीन भनोट ने इसके लिए बिग बॉस से माफी भी मांगी थी। शालीन और टीना की लड़ाई अब क्या मोड़ लेती है इसके लिए आपको आज का एपिसोड देखना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article