बॉलीवुड

हरी साड़ी- माथे पर बिंदी और कानों में झुमके पहने दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, Haddi के सेट से एक्टर का लुक देख फैंस के उड़े होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2022, 05:54 PM IST

नवाजुद्दीन ने फिल्म हड्डी के सेट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। फोटो में एक्टर का लुक देखकर उन्हें पहचाना पाना मुश्किल हो रहा है। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

nawazuddin siddiqui (credit pic : instagram)

Nawazuddin Siddiqui Viral Look: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। नवाजुद्दीन की फिल्म हड्डी (Haddi) का फर्स्ट लुक देख दर्शकों के होश उड़ गए थे। फिल्म में एक्टर ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी की शूटिंग में बिजी है। किक स्टार एक्टर एक बार फिर अपने लुक की वजह से चर्चा में है। नवाजुद्दीन ने फिल्म हड्डी के सेट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपना अनुभव भी बताया है।

एक्टर ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। फोटो में एक्टर हरी रंग की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखों में काजल, माथे पर बिंदी और होंठों पर लाल सुर्ख रंग की लिपस्टिक लगाई है। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्टर के लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक्टर ने फिल्म के सेट से इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हड्डी की शूटिंग का अनुभव ले रहा हूं। फोटो में नवाजुद्दीन अन्य ट्रांसजेंडर महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में 80 से ज्यादा ट्रांसजेंडर महिलाएं काम कर रही हैं।

नवाजुद्दीन का लुक देख फैंस के उड़े होश

नवाजुद्दीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म के बाद मेरे मन में महिलाओं को लेकर सम्मान काफी बढ़ गया है। मैं समझ सकता हूं उन्हें तैयार होने में इतना समय क्यूं लगता है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने मैं इसमें डबल रोल में नजर आऊंगा। एक में मैं औरत का किरदार प्ले किया है और दूसरे में ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article