टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन ने फिर खोया आपा, भड़के यूजर्स बोले- इसलिए इसकी पत्नी दलजीत ने...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2023, 07:19 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार टास्क हो रहे हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया है। इस टास्क के बाद क्या टूट जाएगी प्रियंका और शालीन की दोस्ती?

Image

bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स घर का राशन तक भी दाव पर लगाने के लिए तैयार है। घर में नया टास्क हुआ जिसमें घर के सदस्यों को एक- दूसरे को नॉमिनेशन के बचाने के लिए राशन देना पड़ता। इस टास्क में अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर, श्रिजीता डे, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा और साजिद खान शामिल हुए। लेकिन टीना और शालीन ने एक- दूसरे को बचाने के लिए फैसला लिया और बदले में हफ्ते भर का राशन देने के लिए तैयार हो जाते है। प्रियंका टीना को समझाने की कोशिश करती हैं कि वो बहुत ही मतलबी है। इस वजह से शालीन भनोट (Shalin Bhanot) प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) पर काफी भड़क जाते हैं। शालीन अपना आपा खो देते हैं और टेबल पर पड़ी बोतल को फेंकने लगते हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो के रिलीज होने के बाद यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

कलर्स टीवी ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, नॉमिनेशन के कारण हो गई प्रियंका और शालीन के बीच बहुत बड़ी बहस। प्रोमो वीडियो में शालीन और प्रियंका नॉमिनेशन टास्क को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। अगर तीन डिब्बे होंगे और मेरा टीना के पास आएगा तो मैं उसका नहीं डालूंगा और वो मेरा बॉक्स नहीं डालेगी। वो कहते हैं क्या मुझे नॉमिनेशन से डर लगता है, बिल्कुल लगता है। प्रियंका कहती हैं शालीन एक कंफ्यूजिंग पर्सनैलिटी है और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी चीजें बदल लेती है। शालीन इस दौरान भड़क जाते हैं और कहते हैं तुमको करो नॉमिनेट। इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं आप मेरे को करो नॉमिनेट।

शालीन ने खोया अपना आपा

शालीन गुस्से में चीजें फेंकने लगते हैं जिस पर प्रियंका कहती हैं ये मुझे मत दिखाना। ये एटीट्यूड टीना दत्ता को दिखाना। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्रियंका बहुत ही स्ट्रांग। दूसरे यूजर ने लिखा, कोई शक नहीं, दलजीत ने इसे क्यों छोड़ा। तीसरे यूजर ने लिखा, दलजीत ने इसे छोड़कर सही किया। कुछ यूजर्स ने प्रियंका को शालीन से दूर रहने की सलाह दी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article