Bigg Boss 16: बिग बॉस का यह सीजन टीआरपी और लोकप्रियता के हिसाब से काफी जबरदस्त चल रहा है। बिग बॉस फैंस शो के कंटेस्टेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) को कुछ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक समझा जा रहा है। प्रियंका चौधरी के फैंस के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) अपनी एक फिल्म के लिए साजिद खान (Sajid Khan) और प्रियंका चौधरी के साथ काम करने वाले हैं। इस बात की घोषणा खुद सलमान आज के एपिसोड में कर सकती हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड में सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का इंटरव्यू लेने वाली हैं, जिसमें सलमान खान इस बात की घोषणा कर सकते हैं।
साजिद खान और सलमान की फिल्म में प्रियंका चौधरी
बिग बॉस तक की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और सिमी ग्रेवाल का यह इंटरव्यू काफी मजेदार होने वाला है, जिसमें भाई जान से कई मजेदार सवाल भी पूछे जाएंगे। इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान इस बात का खुलासा करने वाले हैं कि वह भविष्य में प्रियंका चाहर चौधरी और साजिद खान के साथ प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। सलमान खान के साथ काम करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए काफी बड़ी बात है और प्रियंका के लिए यह एक टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। सलमान खान पहले भी कह चुके हैं कि प्रियंका चौधरी एक अच्छी हीरोइन बन सकती है बस उसे गाइडेंस की जरूरत है। इस फिल्म के लिए साजिद खान के साथ भी सलमान खान काम करते दिखेंगे।
बिग बॉस जीत सकती हैं प्रियंका चौधरी
बता दें कि कई फैंस और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट दावा कर रहे हैं कि प्रियंका चौधरी इस सीजन की विजेता साबित हो सकती हैं। अपने स्ट्रॉन्ग ओपीनियन के लिए फेमस प्रियंका चौधरी की गेम फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस बीच देखना होगा कि बिग बॉस के आखिरी हफ्तों में प्रियंका किस तरह की गेम खेलेंगी।
