टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान की डांट से छूटे शालीन भनोट और एमसी स्टैन के पसीने, क्या मिलेगी कठोर सजा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 23, 2022, 02:01 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) पर एमसी स्टैन और शालीन भनोट की क्लास लगने वाली है। बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान गाली-गलौज को लेकर दोनों कंटेस्टेंट को खरी-खरी सुनाने वाले हैं। इस बीच स्टैन और शालीन सलमान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

Image

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar

KEY HIGHLIGHTS
  • वीकेंड का वार पर शालीन और MC स्टैन की लगेगी क्लास।
  • सलमान खान ने दोनों को गाली-गलौज के लिए खूब सुनाया।
  • इस बीच स्टैन और शालीन, सलमान से माफी मांगते नजर आएंगे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज वीकेंड का वार (Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar) एपिसोड धमाकों से भरपूर होने वाला है। इस हफ्ते शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और एमसी स्टैन (MC Stan) के बीच दूसरी बार तगड़ी लड़ाई देखने को मिली है। जिसमें दोनों ही कंटेस्टेंट एक दूसरे को गाली-गलौज करते नजर आए। एक बार फिर बात हाथापाई तक पहुंचने वाली थी, वो तो बाकी घरवालों ने बीच में आकर स्थिति को संभाल लिया। अब सलमान खान इस मामले में स्टैन और शालीन की क्लास लगाने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमों में सलमान खान का गुस्सा नजर आ रहा है। इस बीच एमसी स्टैन और शालीन भनोट भाई जान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान के सामने निकली घरवालों की हवा

बिग बॉस के नए प्रोमो में सलमान खान की डांट के बाद घर में काफी शांति नजर आ रही है। शालीन भनोट और एमसी स्टैन की भी हवा निकल गई है और सलमान से सॉरी-सॉरी बोलते दिख रहे हैं। इस बीच सलमान खान दोनों को कुछ वाक्य देते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कहते हैं। वो भी गालियों से। जिसके बाद दोनों की नजरें शर्म से नीचे हो जाती हैं और माफी मांगने लगते हैं।

तुम्हारी मां-बहनों की क्या गलती है?

इस बीच सलमान खान, शालीन और एमसी स्टैन दोनों से यह सवाल पूछते हैं कि तुम जो एक दूसरे की मां-बहनों को गालियां देते हो उसमें क्या उनकी क्या गलती है। इस बीच दोनों ही कंटेस्टेंट का चेहरा शर्म से झुका हुआ था और सलमान ने बार-बार सॉरी कह रहे थे।

इस बीच बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से अंकित गुप्ता बाहर होने वाले हैं। घर वाले अंकित गुप्ता को यह कहते हुए घर से बाहर निकाल देंगे कि उनका योगदान शो में सबसे कम है। वहीं फैंस लगातार अंकित गुप्ता के एविक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और यूजर्स ने मेकर्स के प्रति नारजगी भी जताई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article