Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टेन (MC Stan) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली है। ऐसा इस सीजन में दूसरी बार होता नजर आया है जब दोनों कंटेस्टेंट के बीच बहसबाजी, हाथापाई तक बदलते-बदलते रह गई हो। एमसी स्टेन और शालीन भनोट एक दूसरे को गाली-गलौज करते भी नजर आए। इसके साथ ही एमसी स्टेन ने शालीन को किडनैप करने की भी धमकी दे दी। जिसके बाद शालीन भनोट भी आग बबूला हो गए और स्टेन को बुरा भला कहने लग गए। यह पूरी लड़ाई एक बार फिर टीना दत्ता की वजह से ही हुई है। दरअसल एमसी स्टेन ने नॉमिनेशन टास्क में टीना दत्ता को नॉमिनेट कर दिया और उनको पलटू भी करार दे दिया। जिसके बाद टीना के सपोर्ट में शालीन सामने आते हैं और एमसी स्टेन के साथ बहस करने लगते हैं।
'मेरे आगे-पीछे 280 लोग घूमते हैं'
एमसी स्टेन के साथ बहस के बाद शालीन भनोट, विकास के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। शालीन ने विकास को बताया, 'ये मुझे जानता नहीं है, एक्टिंग से पहले मेरे होमटाउन में मेरा नाम चलता था। 280 लोग हमेशा मेरे साथ रहते थे और इसी वजह से मेरे पिता ने मुझे होमटाउन छोड़ने पर मजबूर कर दिया। ये अपने आप को बड़ा गुंडा समझता है लेकिन इसे अभी मेरे बारे में नहीं पता है।' शालीन भनोट को धमकी देते हुए एमसी स्टेन ने कहा, 'तूझे मुंबई में रहना है या नहीं, ज्यादा घूर मत मुझे। तेरे घर से उठवा लूंगा मैं तुझे।'
नॉमिनेशन टास्क में हुआ बवाल
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें हमेशा की तरह इस बार भी काफी बवाल देखने को मिला। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकित गुप्ता, टीना दत्ता, श्रीजिता डे और विकास मानकतला को नॉमिनेट किया गया है। हालांकि आज बिग बॉस प्रियंका चौधरी को अंकित गुप्ता को बचाने का एक ऑप्शन देने वाले हैं। जिसके बाद अंकित भी इस हफ्ते नॉमिनेशन से बच जाएंगे।
