टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन और टीना की दोस्ती पर सलमान ने उठाया सवाल, बोले- क्या शालीन के साथ भी खेल रही हो गेम...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2022, 08:02 PM IST

Bigg Boss 16: शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) की दोस्ती पर जनता के सवाल सुनकर हैरान रह गए घरवाले। जनता के सवालों में फंसी टीना दत्ता। शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों की दोस्ती पर कहीं ये बात।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की दोस्ती पर एक बार फिर उठे सवाल। आज वीकेंड का वार एपिसोड है। आज के एपिसोड में जनता पूछेगी घर के सदस्यों से तीखे सवाल। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने भी टीना से उनकी और शालीन की दोस्ती को लेकर सवाल पूछा। टीना ने पहले कहा था मैं शालीन को अपना दोस्त मानती हूं। लेकिन बाद में जनता के सवालों पर फंस गईंं टीना। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। प्रोमो में ऑडियंस का पैनल स्टेज पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। जहां पर एक लड़की शालीन से पूछती हैं, आप हमेशा टीना के पीछे- पीछे क्यों भागते हो। इसके जवाब में सलमान कहते हैं क्या करें आदत है?

दूसरा सदस्य कहता है कि टीना हमेशा अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करती हैं। इसके जवाब में शालीन कहते हैं मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं। पूरे चर्चे के बाद टीना क्लिप में कहती हैं मैं उससे अब दोस्ती भी नहीं निभाउंगी। क्योंकि ये मुझ पर ही उल्टा पड़ रहा है। टीना के इस जवाब के बाद सलमान कहते हैं, अब मुझे ये देखना है, चैलेंज है। इतना ही नहीं सलमान टीना से पूछते हैं क्या आप शालीन का इस्तेमाल कर रही हो?

सलमान ने शालीन और टीना की दोस्ती पर उठाए सवाल

इससे पहेल बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट श्रीजिता डे और राजीव आदित्य भी टीना और शालीन की दोस्ती पर सवाल उठा चुके है। श्रीजीता ने दोनों की दोस्ती और प्यार को फेक बताया था। घर के बाहर ही नहीं, अंदर भी लोगों को लगता है कि दोनों प्यार का नाटक कर रहे हैं। गेम में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट ऐसा कई बार करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article