टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता को फिल्म ऑफर करेंगे साजिद खान, प्रियंका चौधकी के सामने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 04:25 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का घर कई कंटेस्टेंट के लिए सफलता के नए दरवाजे खोलता है। बिग बॉस से मिलने वाले फेम का असर शो के कंटेस्टेंट की करियर में भी देखने को मिलता है। अब साजिद खान ने घोषणा कर दी है कि वह अंकित गुप्ता को एक बड़ी फिल्म ऑफर करने वाले हैं।

Image

Sajid Khan and Ankit Gupta

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकित गुप्ता को मिलेगा बड़ी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर।
  • साजिद खान ने अंकित गुप्ता को बताया अच्छा एक्टर।
  • साजिद की फिल्म में मिलेगी अंकित गुप्ता को जगह।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) बाहर हो गए हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें शो में सबसे कम योगदान करने के लिए घरवालों में बाहर कर दिया है। हालांकि अंकित गुप्ता के घर से बाहर जाते हैं उनके फैंस ने शो के मेकर्स के प्रति नारजगी जतानी शरू कर दी है। फैंस का मानना है कि अंकित गुप्ता का एलिमिनेशन काफी अनफेयर है। हालांकि अंकित गुप्ता के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। बिग बॉस का घर कई कंटेस्टेंट के लिए सफलता के नए दरवाजे खोलता है। बिग बॉस से मिलने वाले फेम का असर शो के कंटेस्टेंट के करियर में भी देखने को मिलता है। अब साजिद खान ने घोषणा कर दी है कि वह अंकित गुप्ता को एक बड़ी फिल्म ऑफर करने वाले हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चौधरी से बात करते हुए साजिद ने यह बात कही है।

'मेरी आंखे धोखा नहीं खा सकतीं'

अंकित के बारे में बात करते हुए साजिद खान ने प्रियंका से कहा, 'मेरी आंखे धोखा नहीं खा सकती हैं, एक एक्टर के रूप में उसमें काफी ज्यादा पोटेंशियल हैं वह बड़ी चीजों के लिए बना है और मैने कुछ सोचा भी है उसके लिए।' साजिद की इस बात से प्रियंका चौधरी भी हांमी भरती नजर आती हैं। इससे पहले भी एक बार साजिद खान खुद अंकित से यह बात कर चुके हैं कि वह उसको एक फिल्म ऑफर करने वाले हैं। हालांकि बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट काफी कुछ बोलते हैं सभी बातों को पर यकीन करना मुश्किल है।

अंकित के एलिमिनेशन के खिलाफ जनता

इस बीच अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन के बात बिग बॉस का गुस्सा शो के मेकर्स पर फूट गया है। फैंस का मानना है कि अंकित का एलिमिनेशन बिलकुल अनफेयर है। इस तरह से शो के मेकर्स को उनका एलिमिनेशन नहीं करना चाहिए था। अंकित के बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद प्रियंका भी काफी परेशान नजर आ रही थीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article