टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान, क्या घर में करेंगे दोबारा वापसी?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2022, 07:37 PM IST

Bigg boss 16: अंकित गुप्ता (ankit gupta) के बेघर होने की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अंकित के एलिमिनेशन पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर अंकित गुप्ता ट्रेंड कर रहे हैं। अंकित के बेघर होने के बाद क्या बदल जाएगा प्रियंका चाहर चौधरी का गेम?

Image

ankit gupta (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) आज पूरे दिन चर्चा में छाया रहा। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) शो से बाहर हो गए है। इस हफ्ते भले ही वोटिंग लाइंस बंद थी। लेकिन घरवालों ने सबसे कम योगदान के हिसाब से अंकित को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस खबर के बाद से अंकित गुप्ता ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। फैंस उड़ारियां स्टार के एलिमिनेशन से काफी गुस्सा है। ट्विटर पर नो अंकित नो बिग बॉस (No Ankit No Biggboss) ट्रेंड कर रहा है। लेकिन अंकित को इस वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से बाहर किया गया है। इस कारण को जानने के बाद एक्टर के फैंस हैरान रह जाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक अंकित गुप्ता अपनी गेम की वजह से नहीं बाहर नहीं हुए हैं। वो शो में अच्छे कंटेस्टेंट हैं और उनकी जबदरस्त फैन फॉलोइंग है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंकित अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से बाहर जा रहे हैं। एक्टर ने बिग बॉस साइन करने से पहले कुछ कमिटमेंट्स की थी, जिन्हें अब उन्हें पूरा करना है।

क्या बिग बॉस में वापस आएंगे अंकित

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अंकित अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करके वापस आते हैं या नहीं। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि अंकित टीना दत्ता की तरह बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रहेंगे और नई गेम स्ट्रेटजी के साथ वापसी करेंगे। अंकित के री- एंट्री और एलिमिनेशन के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। अंकित के फैंस चाहते हैं कि वो गेम में फिर से दमदार वापसी करें। कुछ यूजर्स प्रियंका चाहर चौधरी की गेम को भी देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। अंकित के जाने के बाद उनकी गेम कैसे बदलती हैं?

अंकित और प्रियंका की जोड़ी फैंस को अच्छी लगती हैं। दोनों की प्यार भरी नोकझोंक और दोस्ती हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अंकित और प्रियंका को उड़ारियां शो से पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article