टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Preview: शेखर सुमन के तीखे सवालों से अर्चना और प्रियंका के बीच हुआ महाभारत, जानें बिग बॉस में आज क्या-क्या होगा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 05:13 PM IST

Bigg Boss 16 Preview, 31 October 2022 Episode: बिग बॉस 16 के आज 31 अक्टूबर 2022 के एपिसोड में अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी के बीच भयंकर झगड़े से लेकर अब्जू रोजिक का क्यूट अंदाज भी देखने को मिलने वाला है। बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड का प्रोमो जारी हो गया है।

Image

Bigg Boss 16: 31 October Episode

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के सोमवार के एपिसोड का प्रोमो जारी।
  • आज प्रियंका और अर्चना की भयंकर लड़ाई देखने को मिलेंगे।
  • हमेशा की तरह अब्दू रोजिक का क्यूट अंदाज देखने को मिलेगा।

Bigg Boss 16 Preview, 31 October 2022 Episode: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) ने एंटरटेनमेंट का डोज हाई कर रखा है। दर्शक बिग बॉस के घर में अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं और हर झगड़े, टास्क पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। एक तगड़े वीकेंड के वार के बाद अब सोमवार के एपिसोड के लिए दर्शकों से अपने कुर्सी की पेटी बांधने की गुजारिश की जाती है, क्योंकि आज का एपिसोड में मनोरंजन जबरदस्त होने वाला है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस 16 के 31 अक्टूबर 2022 के एपिसोड में आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा?

गुस्से से आग बबूला हुए अर्चना और प्रियंका

आज के एपिसोड में बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी आपस में लड़ते नजर आने वाली हैं। कलर्स के एक प्रोमो के अनुसार जब शेखर सुमन, शिव ठाकरे से पूछते हैं कि घर में वह फील्डर कौन है जिसे घर में हर बॉल पकड़नी है, तो शिव, प्रियंका का नाम लेते हैं। जिसके बाद प्रियंका भड़क जाती हैं और अपनी बात रखने लगती है। इस बीच अर्चना भी कूद पड़ती हैं और दोनों के भी भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है। अर्चना कहती हुई नजर आती हैं, ‘प्रियंका हमेशा अपने आप को ही सहीं समझती हैं’।

‘अब तुम्हे कोई घास नहीं डाल रहा’

प्रियंका के बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा कि यह जग में हाथ डालकर बड़े ही अनहाइजीनिक तरीके से आटा गूंथती हैं। जिस पर प्रियंका भड़क गई और रसोई घर में काम करने को लेकर उन्होने साफ कर दिया कि वह अर्चना के साथ अब काम नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने अर्चना को कहा, ‘अब तुझे कोई घास नहीं डाल रहा है तो इसलिए तू मुझ पर चढ़ रही है, अब तू मुझे बिलकुल पसंद नहीं आ रही है।’

अब्दू ने लड़कियों को बांटा अपना मोबाइल नंबर

इसके साथ ही बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक हमेशा की तरह अपने क्यूट अंदाज में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के सोमवार के एपिसोड के एक प्रोमो में अब्दू रोजिक घर की फीमेल कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह प्रियंका, टीना, अर्चना और सौंदर्य को अपना नंबर देते हुए देखे जा सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article