टीवी मसाला

Bigg Boss 16: Shekhar Suman की फेवरेट हैं Archana Gautam, Priyanka chahar choudhary को बताया विनर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 04:23 PM IST

Shekhar Suman comments on Bigg Boss 16- बिग बॉस 16 में बिग बुलेटिन नाम का सेगमेंट होस्ट कर रहे शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया। साथ ही कहा कि उन्हें लगता है कि प्रियंका चाहर चौधरी के अंदर विनर क्वॉलिटी है और वो ये शो जीत सकती हैं।

Image

Shekhar suman

Shekhar Suman comments on Bigg Boss 16- लंबे समय के बाद बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के जरिए टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने वाले शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने शो के लिए मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस के बारे में बात की। साथ ही अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया।

शेखर सुमन फिलहाल 'Bigg Boss 16' में 'Bigg Bulletin' नाम के एक सेगमेंट को होस्ट कर रहे हैं। जिसकेलिए उन्हें काफी प्यार और सराहना मिल रही है। इस बारे में उन्होंने इंडिया फोरम्स से बात करते हुए कहा, “जब तक कि आपके पास ऑडिएंस के साथ जुड़ाव नहीं है, जब तक कि ऑडिएंस पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं देती है, तब तक सब कुछ व्यर्थ लगता है। मुझे लगता है कि हम सभी उस प्रशंसा के लिए काम करते हैं और मैं बहुत खुश हूं। दर्शकों को सभी प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।''

वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से कौन सा कंटेस्टेंट विनर बन सकता है, तो उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का नाम लिया। उन्होंने कहा, “प्रियंका, प्रियंका और प्रियंका। मैंने हमेशा कहा कि प्रियंका में लीडरशिप क्वॉलिटी हैं। मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही निडर और मजबूत महिला है, जो इस शो को लीड कर सकती है। वहीं अंकित की बात करें तो मेरा मानना है कि वो एक डार्क हॉर्स है। वह एक साइलेंट स्पेक्टेटर है लेकिन मुझे लगता है कि वो बहुत गहराई में चला जाता है। आप कह नहीं सकते कि एक दिन वो इस तरह से बाहर आए, जिस तरह से आपने कभी सोचा भी न हो और शो को जीत ले।''

इसके बाद जब शेखर से उनके फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अर्चना गौतम (Archana Gautam) का नाम लिया। उन्होंने कहा, ''मुझे अर्चना जैसी हैं, वैसी बहुत पसंद है। हो सकता है कि वो थोड़ी सी रुड लगे, लेकिन वो ऐसी ही है और मुझे उसकी यही बात पसंद है। वह खुली है और एक एक्सट्रोवर्ट है। वो वही है जो वो है और इस बात में कोई दोराय नहीं है। इसलिए प्रियंका और अर्चना को मैं बहुत मजबूत दावेदार के रूप में देखता हूं।''

End of Article