टीवी मसाला

Bigg Boss 16: घरवाले बन जाएंगे सीरियल किलर, नॉमिनेशन टास्क में होगा जमकर बवाल! कौन होगा इस हफ्ते नॉमिनेट?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 22, 2022, 03:34 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस आज घरवालों को नॉमिनेशन टास्क देने वाले हैं। इस टास्क में घर वालों को दूसरे कंटेस्टेंट को गोली मारकर इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना होगा। घर के सदस्य अपने आप को नॉमिनेशन से बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे।

Image

Bigg Boss 16: Nomination Task

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के घर में आज होगा नॉमिनेशन टास्क।
  • खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए घर वाले जी जान लगा देंगे।
  • इस बीच घर में कई झगड़े भी देखने को मिलने वाले हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आज खूब बवाल मचने वाला है, क्योंकि घर वालों को एक दूसरे को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना है। जाहिर सी बात है इस नॉमिनेशन टास्क के बीच हंगामा जोरों से होने वाला है। कंटेस्टेंट अपने आप को नॉमिनेशन से बचाने के लिए जी जान लगाने वाले हैं। यह इतना आसान भी नहीं रहने वाला है। कई कंटेस्टेंट को अपने फेवरेट सदस्यों में से किसी एक को भी नॉमिनेट करना होगा। निमृत कौर आहलूवालिया के लिए भी आज बड़ा संकट आने वाला है। उन्हें अब्दू रोजिक और साजिद खान में से किसी एक को नॉमिनेट करना होगा।

बिग बॉस में आएंगे किलर्स

आज बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को सीरियल किलर बनने के लिए कहा जाएगा। दरअसल यह एक अनोखा नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। जिसमें एक कंटेस्टेंट को किन्ही दो घरवालों में से एक को गोली मारकर घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना होगा। इस बीच कई कंटेस्टेंट के लिए यह च्वाइस मुश्किल होने वाली है। दरअसल बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार निमृत को साजिद व अब्दू में से किसी एक को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना होगा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि निमृत अपने किस दोस्त की घोखा देंगी और किस दोस्त को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देंगी।

खूब होगा हंगामा

आज बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन को लेकर ही जमकर बवाल होने वाला है। कंटेस्टेंट को खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। इस वजह से घर की शांति एक बार फिर भंग होने वाली है, लेकिन दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज बिलकुल हाई रहने वाला है। बिग बॉस ने जानबूझ कर ऐसे लोगों को नॉमिनेशन टास्क में एक दूसरे के खिलाफ खड़ा किया है ताकि दर्शकों को भी मजा आए।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article