टीवी मसाला

Bigg Boss 16 विजेता MC Stan का लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड बूबा से टूटा रिश्ता, पोस्ट शेयर कर बोले- मैं सिंगल हूं...

Bigg Boss 16 MC Stan Confirms Breakup With Long Time Girlfriend Buba: 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी अपने साथ घर ले जाने वाले एमसी स्टेन ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह सिंगल हैं। एमसी स्टेन की पोस्ट देखकर कहा जा सकता है कि उनका लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप हो गया है।

Image

एमसी स्टेन का हुआ ब्रेकअप

Bigg Boss 16 MC Stan Confirms Breakup With Long Time Girlfriend Buba: 'बिग बॉस 16' में सुर्खियां बटोरकर ट्रॉफी अपने साथ ले जाे वाले एमसी स्टेन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। एमसी स्टेन को लेकर खबर आई थी कि उनका उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप हो गया है। एमसी स्टेन ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की थीं, जिसे देखकर लग रहा था कि वह बहुत ज्यादा परेशान हैं। यहां तक कि अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अल्लाह से मौत तक मांगी थी। वहीं हाल ही में एमसी स्टेन (MC Stan) की इंस्टाग्राम स्टोरी फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल, एमसी स्टेन ने अपनी पोस्ट के जरिए इस बात पर मुहर लगा दी है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।

एमसी स्टेन (MC Stan) की ये इंस्टाग्राम स्टोरी देखते ही देखते चर्चा में आ गईं, जिसे लेकर उनके फैंस भी हैरान हैं। एमसी स्टेन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, "मैं सिंगल हूं।" बता दें कि एमसी स्टेन को अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड बूबा के बारे में बात करते देखा जाता था। यहां तक कि 'बिग बॉस 16' में भी एमसी स्टेन ने पहले दिन से अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करना शुरू कर दिया था। एमसी स्टेन की बातें सुनकर फैंस को लगता था कि शो खत्म होने के बाद दोनों की शादी हो जाएगी। यहां तक कि एमसी स्टेन के घरवालों को भी बूबा यानी अनम शेख के बारे में मालूम था।

'बिग बॉस 16' में बूबा ने की थी एमसी स्टेन से कॉल पर बात

एमसी स्टेन (MC Stan) ने बूबा यानी अनम शेख से 'बिग बॉस 16' के दौरान कॉल पर भी बात की थी। अनम शेख ने एमसी स्टेन से कहा भी था कि उन्हें ट्रॉफी अपने साथ लेकर आनी है। लेकिन अब दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। बता दें कि एमसी स्टेन ने एक बार पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक मजबूत एहसास भी तब कम हो जाता है जब उसे नजरअंदाज किया जाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article