MC Stan Attends Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding Shares Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'हीरामंडी' में फरीदन के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा को खूब पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी के कारण चर्चा में रही थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे भी शामिल हुए थे। खास बात तो यह है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी में एमसी स्टेन भी मेहमान बनकर रंग जमाने पहुंचे। उन्होंने कपल के साथ पोज भी दिया, जिससे जुड़ी फोटो एमसी स्टेन ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
एमसी स्टेन सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के रिसेप्शन में मेहमान बनकर पहुंचे थे। उन्होंने कपल के साथ बेहद स्वैग के साथ पोज दिया। फोटो में जहीर इकबाल, एमसी स्टेन के कंधे पर हाथ रखे नजर आए। वहीं उनकी दूसरी तरफ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मौजूद नजर आईं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। एमसी स्टेन ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के साथ फोटो शेयर कर उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दीं। एमसी स्टेन ने कैप्शन में लिखा, "दोनों को ढेर सारी बधाइयां। आप लोगों के लिए खूबसूरत दिनों और खुशी के पलों की कामना करता हूं।"

MC Stan with Zaheer and Sonakshi
एमसी स्टेन (MC Stan) की सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ तस्वीर देख कहा जा सकता है कि कपल के साथ एमसी स्टेन की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बीते 7 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। दोनों ने निकाह और फेरे ना करते हुए कोर्ट मैरिज कर जन्मों-जन्म के लिए एक-दूजे को चुना।
