टीवी मसाला

Bigg Boss 16: विकास मानकतला ने अर्चना गौतम को बोला 'नीची जाति के लोग', मेकर्स को मिला लीगल नोटिस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 30, 2022, 02:20 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने शो के मेकर्स के खिलाफ आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। विकास मानकतला (Vikas Manaktala) ने हाल ही में अर्चना गौतम (Archana Gautam) के खिलाफ एक जातिगत कमेंट किया था।

Image

Bigg Boss makes gets legal notice

KEY HIGHLIGHTS
  • NCSC ने बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ जारी किया लीगल नोटिस।
  • विकास मानकतला ने अर्चना गौतम पर किया जातिगत कमेंट।
  • आयोग ने मेकर्स से 7 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच हुई लड़ाई ने पूरा घर सिर पर उठा लिया है।इसके बाद अब मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ अब एक आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने शो के मेकर्स के खिलाफ एक लीगल नोटिस जारी किया है। यह लीगल नोटिस विकास मानकतला (Vikas Manaktala) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच हुए बहसबाजी के बाद जारी हुआ है। लड़ाई के दौरान विकास ने अर्चना पर एक जातिगत कमेंट किया था, जिसके बाद आयोग ने इस पर नारजगी व्यक्त की है। आयोग ने शो के मेकर्स और मुंबई पुलिस से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

विकास मानकतला ने क्या बोला?

टीवी एक्टर विकास मानकतला और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहसबाजी हो रही थी, जिसके बाद एक्टर ने अर्चना पर जातिसूचक कमेंट करते हुए कहा, 'नीची जाति के लोग'। जिसके बाद अब विकास के साथ ही शो के मेकर्स की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। मेकर्स पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि जब गाली को म्यूट किया जाता है तो इस बयान को भी म्यूट क्यों नहीं किया गया। बता दें कि आयोग की ओर से प्रोडक्शन हाउस, प्रोड्यूसर्स और कलर्स टीवी को नोटिस जारी किया गया है।

बिग बॉस से बाहर हुए विकास मानकतला

बता दें कि इस हफ्ते विकास मानकतला नॉमिनेटेड हैं, जिसके साथ ही उनका यह बयान विकास के खिलाफ ही होता दिख रहा है। यह तय है कि विकास मानकतला को इसी वीकेंड का वार पर शो से बाहर कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही सलमान खान घरवालों की भी जमकर क्लास लगाने वाले हैं। सबसे ज्यादा डांट अर्चना को पड़ने वाली हैं, बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान, अर्चना को धमकाते हुए नजर आते हैं कि जिस तरह मैं तुम्हे घर में लेकर आया हूं, उसी तरह बाहर भी निकास सकता हूं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article