Bigg Boss 16latest promo: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (bigg boss 16) इन दिनों चर्चा में है। शो में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के प्यार के जहां चर्चे चल रहे थे। वहां अब दोनों अपनी- अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में टीना दत्ता ने शालीन भनोट के बारे में ऐसे कई चौंकाने वाला खुलासे किए जिसे सुनने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के होश उड़ गए। शालीन भनोट ने भी टीना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए।
वीडियो में शालीन भनोट कॉन्फेशन रूम में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस से पूछा कि क्या ये रूम साउंड प्रूफ है। बिग बॉस हां में जवाब देते हैं। शालीन इस दौरान काफी गुस्से में नजर आते हैं। वो कहते हैं कि इस घर में मेरे से कोई बात करने वाला नहीं है। ये घर मुझे काट रहा है। मुझे काटने को दौड़ रहा है। मैं खुद को खो रहा हूं।
शालीन भनोट ने खोया अपना आपा
शालीन अपना सिर दीवार में मारते हैं। शालीन का ये साइड देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर शालीन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि टीना दत्ता की वजह से शालीन भनोट इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं।
ये सदस्य हैं नॉमिनेटेड
आपको बताते चलें कि शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते सौंदर्या शर्मा घर से बेघर हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आई है। ये तो वीकेंड का वार पर ही पता चलेगा कि कौन इस घर से बेघर होता है।
