टीवी मसाला

Bigg Boss 16 में हो रहीं एकसाथ 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, TV की बहुएं अब रियलिटी शो में रखेंगी कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:20 AM IST

Bigg Boss 16, 2 wild card Entry latest Update: अब इसी बीच बिग बॉस-16 में एक बड़ा धमाका होने वाला है। क्योंकि सलमान खान का रियलिटी शो अब वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस सीजन 16 में एक नहीं बल्कि 2 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं।

Image

Sreejita De and Ridhima Pandit

bigg boss 16 latest Update: बिग बॉस-16 में काफी हलचल मची हुई है। बीते तीन हफ्तों के दौरान रियलिटी शो में काफी कुछ हो चुका है और कंटेस्टेंट्स ने शो को भरपूर कंटेंट दिया है। हमने देखा कि कैसे शो में नई लव स्टोरी शुरू होने के बाद से कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और बड़े पैमाने पर झगड़े हो रहे हैं। इसी के साथ चौथे हफ्ते में सलमान खान ने एकबार फिर से सभी की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही घर में सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट की मुश्किलें शुरू हो गई हैं। शिव ठाकरे घर के नए कप्तान बने और निमृत ने राशन पर अपनी कप्तानी चुनी। क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि प्रियंका घर की कप्तान बने।

टीवी की 2 पॉपुलर बहुएं बनेंगी बिग बॉस-16 का हिस्सा

अब इसी बीच बिग बॉस-16 में एक बड़ा धमाका होने वाला है। क्योंकि सलमान खान का रियलिटी शो अब वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस सीजन 16 में एक नहीं बल्कि 2 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। टीवी की 2 पॉपुलर बहुएं अब बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दो नाम श्रीजिता डे और रिद्धिमा पंडित हैं।

श्रीजिता डे और रिद्धिमा पंडित बनेंगी वाइल्ड कार्ड!

जी हां, खबरें हैं कि श्रीजिता डे और रिद्धिमा पंडित अब बिग बॉस-16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश करेंगे, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जैसा कि हम जानते हैं श्रीजिता डे, बिग बॉस शो में एक कंटेस्टेंट थीं लेकिन कम वोट मिलने के कारण वो शो से बाहर होने वाली पहली मेंबर्स थीं।

दूसरी ओर बात रिद्धिमा पंडित की करें तो वो बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की एक कंटेस्टेंट थीं। जहां उन्हें अभिनेता करण नाथ के साथ जोड़ा गया था, लेकिन वो बहुत जल्दी शो से बाहर हो गई थीं। तब से दर्शकों को लगता है कि रिद्धिमा खेल के लिए एक अच्छी पसंद होंगी क्योंकि उन्होंने गेम को अच्छा खेला था और दर्शकों को उनके एविक्शन से झटका लगा था। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि रिद्धिमा पंडित और श्रीजिता डे की एंट्री के साथ शो में क्या नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article