Truth of Sumbul Touqeer fees cut is out: एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड लाइफ ने 21 दिसम्बर को अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की खराब टीआरपी का खामियाजा सुंबुल तौकीर को भुगतना पड़ेगा। बिग बॉस 16 के मेकर्स को उम्मीद थी कि सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) की वजह से शो को अच्छी टीआरपी मिलेगी, जिस कारण उन्होंने अदाकारा को एक हफ्ते के 12 लाख रुपये देने के लिए हामी भरी थी। सुंबुल तौकीर शो की टीआरपी में कोई इजाफा नहीं करा पायी हैं, जिस कारण मेकर्स ने सुंबुल से फीस घटाने को कहा है। बिग बॉस 16 को 5 हफ्तों का एक्सटेंशन मिला है, जिनके लिए उन्हें केवल 6 लाख रुपये प्रति हफ्ता मिलेंगे।
सुंबुल तौकीर के पिता ने इस मामले पर जुबान खोली है और इस खबर को बेबुनियाद बताया है। सुंबुल तौकीर के पिता ने कहा है, 'दूसरे प्रतियोगियों की पीआर टीम इस तरह की खबरें फैला रही है। वो लोग सुंबुल की लोकप्रियता से डरते हैं। उसे साइडलाइन करने के लिए ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं। कल के एपिसोड में हम सबने देखा कि कैसे प्रियंका और उसके दोस्तों ने सुंबुल को नॉमिनेट करने की कोशिश की। टीना अंकित को सेव करना चाहती थी, जिस कारण उसने सुंबुल का नाम नहीं लिया।'
बिग बॉस 16 और सुंबुल तौकीर का काम संभालने वाली पीआर टीम ने इस बारे में मीडिया से बात की है और कहा है कि ये खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। सुंबुल तौकीर अपनी फीस नहीं घटाने वाली हैं और न ही मेकर्स की तरफ से अदाकारा को ऐसी कोई संदेश दिया गया गया है। सुंबुल तौकीर जब तक शो में रहेंगी, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ही फीस मिलेगी। बता दें कि सुंबुल तौकीर इस सीजन की सबसे महंगी अदाकारा हैं। मेकर्स सुंबुल तौकीर को एक हफ्ते के 12 लाख रुपये दे रहे हैं।
