टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी पर भड़की फराह खान, एक्ट्रेस की इस हरकत की वजह से शो की होस्ट ने किया वॉक आउट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 01:12 PM IST

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड फिल्म मेकर फराह खान होस्ट करेंगी। वीकेंड पर फराह खान ने टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को फटकार लगाई। इस दौरान टीना दत्ता ने फराह खान से बदतमीजी की। जिसके बाद उन्होंने गुस्से में शो छोड़ दिया और वहां से चली गईं।

Image

Bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड पर सलमान खान (Salman Khan) की जगह फराह खान (Farah Khan) होस्ट करेंगी। फराह खान का वीकेंड पर सलमान खान की तरह तेवर दिखें। शो के होस्ट सलमान खान अपनी वर्ककमिटमेंट की वजह से कुछ समय तक शो से दूर रहेंगे। लेकिन वो फिनाले तक वापस आ जाएंगे। घर में आते ही फराह खान ने टीना दत्ता (Tina Datta) और प्रियंका चाहर चौधरी की क्लास लगाई। इतना ही नहीं गुस्से में उन्होंने शो तक छोड़ दिया। कलर्स टीवी की तरफ से वीकेंड का वार प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो वीडियो में फराह खान और बाकी घरवाले दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फराह खान कहती हैं टीना का दांत टूट तो वो इतनी सीरियस की घर से बाहर निकल जाए। वहीं शालीन नाइट मेयर से गुजर रहा था उसका मजाक उड़ाया गया है।

इस दौरान टीना और प्रियंका बिहेवियर बहुत बुरा था। टीना सफाई में कहती हैं कि ये बाहर गलत तरीके से दिखाई दे रहा है। फराह कहती हैं कि टीना आप मेरी बात सुनना चाहती हैं या मैं चली जाऊं। फराह कहती हैं ये तुम्हारा ए़टीट्यूड। फराह शो छोड़कर जाते हुए नजर आती हैं।

टीना और प्रियंका पर भड़कीं फराह खान

फराह यही नहीं रूकती है वो कहती हैं कि प्रियंका को सच्चाई की मूर्त बनती हैं वो उनका बबल फूट गया है। उन्हें शालीन का साथ देने चाहिए तो उन्होंने अपनी दोस्त टीना को चुना। घर में इस टेंशन भरे माहौल को लाइट करने के लिए कार्तिक आर्यन, कृति सेनन भी आने वाले हैं। घर में ये सभी गेस्ट बतौर गेस्ट एंट्री करेंगे और कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करेंगे।

ये सदस्य हुए नॉमिनेटेड

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, टीना दत्ता, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते टीना दत्ता घर से एलिमिनेटड हो सकती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article