टीवी मसाला

Priyanka Chahar Choudhary ने गुपचुप खरीदी लाखों की कार, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने खोल दी पोल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 13, 2023, 11:03 AM IST

Priyanka Chahar Choudhary Buys New Luxurious Car: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी बहुत ही ध्यान से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स चुन रही हैं। वैसे इसी बीच प्रियंका ने अपने निजी जीवन में एक नया मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री अब एक शानदार एमजी हेक्टर कार की मालकिन बन चुकी हैं।

Image

priyanka chahar choudhary

Priyanka Chahar Choudhary New Car: प्रियंका चाहर चौधरी तब से चर्चा में हैं जब उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 16 में एंट्री ली थी। इसी रियलिटी शो के बाद से प्रियंका दर्शकों की पसंदीदा बन गईं। शो में अपनी जर्नी के साथ प्रियंका चाहर चौधरी सफलता की बुलंदियों पर हैं। अब तक उनके पास कथित तौर पर कई म्यूजिक वीडियोज, शोज और यहां तक कि फिल्मीं परियोजनाओं की पेशकश की गई है। प्रियंका बहुत ही ध्यान से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स चुन रही है और फैन्स को इसके बारे में सोशल मीडिया पर सूचित कर रही हैं। वैसे इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी एक नई कार की मालकिन भी बन गई हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी ने खरीदी नई कार

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने निजी जीवन में एक नया मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री अब एक शानदार एमजी हेक्टर कार(कीमत 15 से 23 लाख रुपए) की मालकिन बन चुकी हैं। हालांकि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी नई भव्य कार का प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन बिग बॉस 16 के उनके दोस्त विकास मनकतला खुद को रोक नहीं पाएहैं। विकास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में, विकास कार पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि साथ में प्रियंका और उनकी पत्नी गुंजन खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विकास ने लिखा, 'मुबारक हो लड़की।'

निजी जिंदगी की बात करें तो प्रियंका इन दिनों मुंबई में घर की तलाश में भी लगी हुई हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान, प्रियंका ने बताया कि उन्होंने बहुत सारी जगहें देखीं, लेकिन उन्हें अपनी पसंद की कोई सही जगह नहीं मिली है। प्रियंका चाहर चौधरी को आखिरी बार अंकित गुप्ता के साथ हिट म्यूजिक वीडियो 'कुछ इतने हसीन' में देखा गया था। ऐसी कई अफवाहें हैं कि प्रियंका, शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी करेंगी, जो कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article