टीवी मसाला

Bigg Boss 16: जवानी जानेमन पर अर्चना -शिव ने किया रोमांटिक डांस, फैंस बोले- आग लगा दी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2023, 09:01 PM IST

फराह खान ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई सितारे शामिल हुए थे। लेकिन पार्टी में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के डांस ने लाइमलाइट लूट ली। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

Image

shiv and archana (credit pic: social media)

Archana and Shiv Dance Video Viral: फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स नजर आए। पार्टी में फहमान खान समेत कई सितारे शामिल हुए। फहमान ने बेशर्म रंग गाने पर परफॉर्म किया था। इसके अलावा शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घर में दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा होता था। पार्टी में दोनों की सिजलिंग डांस देखकर फैंस काफी खुश हो गए। ब्लैक आउटफिट में अर्चना गौतम काफी खूबसूरत लग रही थीं। शिव और अर्चना ने जवानी जानेमन गाने पर जमकर डांस किया है। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिव और अर्चना के बीच फैंस को क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली। कई यूजर्स का कहना है कि दोनों को साथ में एक प्रोजेक्ट पर काम करना चाहिए। शिव बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर है। अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

अर्चना ने शिव संग मिलाया कदम से कदम

वीडियो में फराह और अर्चना साथ में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना है। शिव ठाकरे भी फराह और अर्चना को ज्वाइन करते हैं। अर्चना और शिव का डांस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, अब बिग बॉस खत्म हो गया है, तो इतना तो बनता है। तीसरे यूजर ने लिखा, शिव का कोई जवाब नहीं।

शिव और अर्चना की सोशल मीडिया पर जबदरस्त फैन फॉलोइंग है। फराह की पार्टी में मंडली ने साथ में जमकर मस्ती की। इस पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आईं। हालांकि टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान और अंकित गुप्ता समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर नहीं आए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article