टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Finale: फिनाले से पहले निकली अर्चना गौतम की ट्रैक्टर रैली, यूजर्स बोले- नेता बन गईं दीदी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 12, 2023, 07:20 PM IST

Bigg Boss 16 finale : बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले धमाकेदार होने वाला है। फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए सोशल मीडिया पर वोट मांग रहे हैं। इस बीच अर्चना गौतम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

archana gautam (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16 Finale: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार होने वाला है। आज शाम 7 बजे से बिग बॉस का प्रीमियर शुरू होगा। फिनाले को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस के इतिहास में फिनाले इस बार 5 घंटे तक चलने वाला है। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे में से कोई एक ट्रॉफी जीत सकता है। शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं। फैंस अर्चना गौतम को काफी सपोर्ट कर रहे हैं। अर्चना गौतम (Archana Gautam) के फैंस ने फिनाले से पहले ट्रैक्टर रैली निकाली हैं।

अर्चना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में अर्चना के फैंस ने उनके लिए रैली निकाल कर वोट मांगे हैं। अर्चना की फैन फॉलोइंग देखकर प्रियंका, शिव और एमसी स्टैन को झटका लग सकता है। फैंस अर्चना को बिग बॉस का विनर मान रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्चना गौतम वोटिंग ट्रेंड के अनुसार तीसरे नंबर पर चल रही हैं। अर्चना ने अपनी शानदार गेम से फैंस को खूब एंटरटेन किया है। अर्चना का वीडियो देखकर लग रहा है कि वो कोई चुनाव लड़ रही हैं। अर्चना के चाहने वाले उनके प्रचार करे रहे हैं।

ट्रैक्टर पर निकली अर्चना की रैली

अर्चना गौतम बिग बॉस की स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। फिनाले एपिसोड में अर्चना हवा हवाई गाने पर डांस करती हैं। एक्ट्रेस अपने परफॉर्मेंस के दौरान बिग बॉस से किचन एरिया में अपने प्यार का इजहार करती हैं। अर्चना ने अपने दम पर सभी कंटेस्टेंट्स की वाट लगा दी थी। बिग बॉस की वजह से अर्चना गौतम की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। एक्ट्रेस को इस शो से घर- घर में पहचान मिली थी। जर्नी वीडियो के दौरान बिग बॉस ने अर्चना की खूब तारीफ की थी। बिग बॉस ने अर्चना को एंटरटेनर कहा था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article