Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम (Archana Gautam) कई कंटेस्टेंट के बारे में काफी कुछ भला-बुरा बोलती हुई नजर आई हैं। टीना दत्ता से लेकर विकास मानकतला और एमसी स्टैन पर भी उन्होंने कई पर्सनल कमेंट किए हैं और उनके कैरेक्टर तक पर सवाल खड़ा किया है। अर्चना गौतम को उनकी खराब जुबान के लिए भी पहचाना जाता है। अर्चना गौतम को इतना भला-बुरा बोलने के लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन वह अपनी आदत से कभी बाज नहीं आती। उन्होंने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता के बारे में काफी भला-बुरा कहा है। बिग बॉस के कल के एपिसोड में अर्चना गौतम, सौंदर्या से टीना की चुगली करती और उनके बारे में उटपटांग बोलती हुई नजर आ रही थीं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स अर्चना पर भड़क गए हैं और उन्हे ट्रोल कर रहे हैं।
'बॉयफ्रेंड के पैंसे चुराती होगी टीना'
टीना दत्ता के बारे में बोलते हुए अर्चना ने सौंदर्या से कहा, 'यार ये कैसे लोग हैं। बुड्ढी हो गई हैं और अपने आप को 16 साल की समझती है। ये एक्सपायर्ड माल पर कौन खर्चा करेगा भला। अपने बॉयफ्रेंड के पैंस चुराती होगी। और बॉयफ्रेंड भी वो अंकल वाले ही होंगे इसके यंग लड़का इसे क्यों ही भाव देगा। ये शालीन भनोट जैसे ही इसपर मरते होंगे।' वहां मौजूद सौंदर्या हालांकि अर्चना को रोकने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि हमें किसी के बारे में ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए। अर्चना फिर भी चुप नहीं होती हैं और टीना के कैरेक्टर पर भी सवाल खड़े करने लगती हैं।
'पहले भी टीना को कहा भला बुरा'
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अर्चना गौतम ने टीना के बारे में ऐसा कुछ बोला है, इससे पहले भी उन्होंने टीना दत्ता को गोल्डडिगर कहा था। अर्चना गौतम ने उनके दोस्त जूजू को भी अधेड़ उम्र का एक अमीर आदमी बताया था, जो टीना दत्ता को महंगे कपड़े दिलवाता है।
