Bigg Boss 16 Finale: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में छाया हुआ है। फैंस ग्रैंड फिनाले एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस करने वाले हैं। इसी के साथ घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना गौतम टॉप 3 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अर्चना घर में चौथे नंबर पर थी। अर्चना से पहले शालीन भनोट आउट हुए। शालीन को घर में सबसे कम वोट मिले हैं।
अर्चना गौतम से पहले शालीन भनोट घर से बाहर हुए। कश्मीरा शाह ने दावा किया था कि अर्चना गौतम पैसों का बैग लेकर जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस बार फिनाले पर ब्रीफकेस टास्क नहीं हुआ है। ट्रॉफी जीतने वाले विनर को 21 लाख रुपये मिलेंगे।
घर से एलिमिनेट हुई अर्चना गौतम
रिपोर्ट्स की मानें तो इतनी कम प्राइस मनी होने की वजह से इस बार ब्रीफकेस टास्क नहीं हुआ। अर्चना शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्हें शो में अपना 100 फीसदी दिया था। शो में उन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। फैंस अर्चना के लिए लगातार वोटिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर अर्चना का वीडियो वायरल हुआ था, जहां फैंस ट्रैक्टर रैली निकालकर उनके लिए वोट मांग रहे थे।
बिग बॉस में आने के बाद अर्चना गौतम को घर-घर में पहचान मिली है। इससे पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। घर में अर्चना की जर्नी काफी शानदार रहीं। बिग बॉस ने भी उनकी जर्नी वीडियो के बाद जमकर तारीफ करी थी। अपना जर्नी वीडियो देखने के बाद अर्चना काफी इमोशनल हो गई थी। अर्चना को यकीन नहीं हो रहा था कि लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं।
