टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के भाई को देख फैंस ने किया मजेदार दावा, कहा-'बिग बॉस 17 का पहला कंटेस्टेंट'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 11:44 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है। बीते सीजन के मुकाबले इस बार का फैमिली वीक काफी अलग है। बिग बॉस घरवालों के फैमिली मेंबर को 1 दिन तक रहने का मौका दे रहे हैं। आज अर्चना गौतम का भाई, एमसी स्टैन की मां और निमृत कौर आहलूवालिया के पिता घर में एंट्री लेने वाले हैं।

Image

Archana Gautam Brother Gulshan Gautam

KEY HIGHLIGHTS
  • फैमिली वीक में आज बिग बॉस में एंट्री लेगा अर्चना का भाई।
  • अर्चना के भाई को फैंस ने बताया उनसे भी ज्यादा एंटरटेनिंग।
  • फैंस ने गुलशन गौतम के बिग बॉस 17 का पहला कंटेस्टेंट बताया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में फैमिली वीक (Bigg Boss 16 Family Week) की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। बिग बॉस के बीते एपिसोड में साजिद खान की बहन फराह खान, शिव ठाकरे की मां और प्रियंका चौधरी के भाई ने घर में एंट्री ली है। बीते सीजन के मुकाबले इस बार का फैमिली वीक काफी अलग है। बिग बॉस घरवालों के फैमिली मेंबर को 1 दिन तक रहने का मौका दे रहे हैं। इसके साथ ही अब बिग बॉस के आज के एपिसोड का प्रोमो भी आउट हो गया है। आज अर्चना गौतम का भाई, एमसी स्टैन की मां और निमृत कौर आहलूवालिया के पिता घर में एंट्री लेने वाले हैं।

इस बीच जारी प्रोमो में अर्चना गौतम का भाई फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रहा है। भाई गुलशन गौतम को लोग अर्चना 2.0 बुला रहे हैं। फैंस के साथ ही घर वालों का मानना है कि दोनों भाई-बहन बिलकुल एक जैसे ही हैं। इस बीच फैंस दावा कर रहे हैं कि बिग बॉस के मेकर्स को 17वें सीजन के लिए पहला कंटेस्टेंट मिल गया है।

बिग बॉस 17 में नजर आएंगे गुलशन गौतम

बिग बॉस के प्रोमो में अर्चना गौतम अपने भाई गुलशन गौतम से भाई-बहन वाली बहस करती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच उनका भाई गुलशन गौतम बाकी घरवालों से भी काफी बेबाक अंदाज से मिलते हैं और उनसे हंसी मजाक भी करते हैं। जिसको देखने के बाद शिव ठाकरे कहते हैं, 'ये तो अर्चना से भी ज्यादा मजेदार है।' इस बीच बिग बॉस फैंस का मानना है कि अर्चना का भाई बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं। जिस तरह आसिम रियास के भाई उमर रियाज को भी उनके बाद बिग बॉस में आने का मौका मिला था। फैंस दावा कर रहे हैं कि अर्चना गौतम की तरह ही उनके भाई भी मनोरंजन का फुल डोज हैं।

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस हफ्ते घरवालों ने एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर आहलूवालिया और श्रीजिता डे को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article