टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही इस कंटेस्टेंट पर फूटा अंकित गुप्ता का गुस्सा, कहा- 'मुझसे पहले..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 27, 2022, 10:13 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बीते हफ्ते अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को घर से बेघर कर दिया गया है। बिग बॉस से एलिमिनेट होने के बाद अब अंकित गुप्ता ने घर की गेम पर अपनी साफ-साफ राय रखी है और बताया है कि घर में क्या चल रहा है।

Image

Bigg Boss 16 Contestant Ankit Gupta

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकित गुप्ता ने बिग बॉस की गेम का किया खुलासा।
  • अंकित ने टीना दत्ता की गेम पर कही बड़ी बात।
  • टीवी एक्टर अंकित गुप्ता की घर से बेघर कर दिया गया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को एलिमिनेट कर दिया गया है। शो के मेकर्स ने घरवालों को यह पॉवर दी कि वह ऐसे एक घरवाले को चुनें जिसका योगदान बिग बॉस के घर में सबसे कम रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग अंकित का नाम देते हैं और वह घर से बेघर हो जाता है। बिग बॉस से एलिमिनेट होने के बाद अब अंकित गुप्ता ने घर की गेम पर अपनी साफ-साफ राय रखी है और बताया है कि घर में क्या चल रहा है। अंकित गुप्ता ने टीना दत्ता, शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। इस बीच अंकित ने यहां तक कहा कि उनकी जगह टीना दत्ता को घर से बेघर होना चाहिए था, क्योंकि वह घर में कुछ नहीं करती हैं।

टीना दत्ता की खोली पोल

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) की गेम के बारे में बात करते हुए अकिंत गुप्ता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरी जगह टीना दत्ता को घर से बाहर होना चाहिए था, वह कुछ योगदान नहीं कर रही हैं वह स्टैंड भी नहीं लेती और हमेशा पीछे रहकर गेम खेलती हैं उन्हें फ्रंटफुट पर आना पसंद नहीं है। वो सिर्फ राशन ही इधर-उधर छुपाती हैं'। वहीं शालीन भनोट की तारीफ करते हुए अंकित ने कहा, 'सभी लोगों ने चिकन की वजह से उनका मजाक उड़ाया लेकिन उन्हे सच में मेडिकल प्रोबलम है। उन्हें समझने में सभी से गलती हुई है वह काफी सही इंसान हैं।'

'प्रियंका की वजह से मैं यहां तक पहुंचा'

प्रियंका चौधरी के बारे में बात करते हुए अंकित गुप्ता ने कहा, 'प्रियंका की वजह से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। क्योंकि मैं उसे पिछले 2-3 सालों से जानता हूं इसलिए घर में भी हम दोनों एक दूसरे के लिए खड़े रहते थे।'

बता दें कि जब अंकित से पूछा गया कि वह बिग बॉस घर के बारे में क्या मिस करेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं कुछ भी याद नहीं करूंगा। प्रियंका तो ट्रॉफी जीतकर मेरे पास ही आने वाली है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article