Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) अब राजा की गद्दी पर बैठ गए हैं। जिसके साथ ही उनके पास अब राजा की सभी शक्तियां भी मिल गई हैं। हर हफ्ते की तरह इस बार भी कप्तान के पास कुछ शक्तियां मौजूद हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अंकित गुप्ता को किन्ही दो कंटेस्टेंट को रूम 2 में डालना था और इसका मतलब वो कंटेस्टेंट इस हफ्ते नॉमिनेशन से भी बच जाएंगे। एक नाम तो साफ ही था कि अंकित सबसे पहले प्रियंका को ही बचाएंगे लेकिन इसके बाद दूसरे नाम के लिए अंकित ने भी काफी सोच और आखिर में साजिद खान को चुन लिया। जिससे यकीनन सौंदर्या शर्मा नाराज हो गईं। खुद प्रियंका को भी उनका ये फैसला सही नहीं लगा।
साजिद को बचा कर अंकित से हुई गलती
अंकित गुप्ता ने साजिद को नॉमिनेशन से बचाते हुए कहा, 'साजिद खान के साथ मेरा काफी अच्छा रिश्ता है। उनके साथ मेरी काफी बातचीत भी होती है। इसलिए मैं उन्हें बचाना चाहता हूं'। इसके बाद सौंदर्या शर्मा भी अंकित गुप्ता से नाराज हो गईं। उन्होंने कहा, 'पूरे टास्क में मैंने तुम्हारा सपोर्ट किया था और बदले में तुमने मेरे बारे में सोचा तक नहीं।' इसके कुछ देर बाद खाना खाते समय प्रियंका भी यही बोलती नजर आईं कि तुमने सौंदर्या को ना बचाकर सही नहीं किया है। जिसके तुरंत बाद अंकित को भी अपनी गलती का अहसास हो गया। इसके बाद यह बात भी हुई कि साजिद ने अंकित को एक फिल्म में साइन करने का वादा किया है।
आज नॉमिनेशन की होगी जंग
बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार आज बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे को नॉमिनेट करते हुए नजर आएंगे। इस बीच अंकित के साथ भी कुछ स्पेशल पॉवर मिल सकती हैं। देखने वाली बात यह होगी कि कौन से कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएंगे।
