टीवी मसाला

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन की जीत पर Ankit Gupta ने उड़ाया मेकर्स का मजाक, कहा- 'फिर तो मैं भी जीत सकता था..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 13, 2023, 02:02 PM IST

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्टैन की जीत कई लोगों के लिए काफी शॉकिंग रही है। लोग प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे को ट्रॉफी का असली हकदार बता रहे हैं। इस पर अब अंकित गुप्ता का भी रिएक्शन सामने आ रहा है।

Image

Ankit Gupta on MC Stan

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। महशूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) की जीत कई लोगों के लिए काफी शॉकिंग रही है। सोशल मीडिया पर फैंस टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे को ट्रॉफी का असली हकदार बता रहे हैं। इस पर अब अंकित गुप्ता का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता ने एमसी स्टैन के विनर बनने पर मेकर्स से चुटकी ली है। स्टैन की जीत पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस के साथ ही कई सेलेब्स का मानना है कि एमसी स्टैन का बिग बॉस के घर में सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है। एमसी स्टैम ने गेम के आखिर में थोड़ा-बहुत खेलना शुरू किया है।

वहीं प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे शुरुआत से ही गेम खेल रहे हैं और समय-समय पर अपनी बात रखते आए हैं। बिग बॉस के घर में सिर्फ पॉप्यूलैरिटी के आधार पर ट्रॉफी जीतना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

अंकित गुप्ता ने उठाए सवाल

प्रियंका चौधरी को सपोर्ट करते हुए अंकित गुप्ता ने कहा, 'वो पहली बार अपने लिए कुछ कर रही थी, शुरुआत से ही वो अच्छा खेल रही थी। वह ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती है।' वही अंकित गुप्ता से सवाल किया गया कि क्या उनको लगता है कि स्टैन डिजर्विंग हैं। इसपर हसते हुए अंकित ने कहा, 'मुझे लगता है कि एमसी स्टैन अगर ट्रॉफी जीत सकता है बिना कुछ किए तो में भी सही ट्रेक पर था।'एमसी स्टैन पर अंकित गुप्ता का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को अंकित का यह सैवेज रिप्लाई काफी पसंद आ रहा है।

एमसी स्टैन की जीत पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर फैंस एमसी स्टैन की जीत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का सही हकदार शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article