टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के साथ किए गए भद्दे मजाक पर भड़की उनकी टीम, मेकर्स से की एक्शन की मांग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 16, 2022, 07:41 PM IST

Bigg boss 16: निम्रत के बर्थडे पर साजिद खान ने किया था अब्दू रोजिक से साथ प्रैंक। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (salman Khan) ने लगाई साजिद खान की क्लास। अब इस मामले में एक्शन लेते हुए अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) की टीम ने भी ऑफिशियल बयान जारी किया है।

Image

Abdu rozik (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) बिग बॉस के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब्दू घर के बाहर ही नहीं अंदर भी सदस्यों के फेवरेट है। घर के सदस्यों ने निम्रत के बर्थडे पर अब्दू के साथ प्रैंक किया था। घरवालों के इस प्रैंक से अब्दू रोजिक के फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं है। ट्विटर पर स्टॉप बुलिंग अब्दू रोजिक ट्रेंड हो रहा है। फैंस के बढ़ते गुस्से को देखते हुए अब्दू की टीम ने स्टेंटमेंट जारी कर मेकर्स से एक्शन लेने की मांग की है। दरअसल अब्दू चाहते थे कि निम्रत के बर्थडे पर आई लव निम्रत लिखा जाए। लेकिन साजिद खान के कहने पर सुंबुल ने अब्दू के बैक पर आइ लव *ट्टी लिख दिया था।

अब्दू के साथ किए गए इस प्रैंक पर सलमान खान ने भी साजिद की क्लास लगाई है। अब उनकी टीम की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। बयान में लिखा है, अपने क्लाइंट अब्दू रोजिक के साथ भेदभाव होते देख IFCM टीम काफी निराश और शॉक्ड है। एक ऐसा व्यक्ति जो इस तरह के गणित को नहीं समझता है उसकी सादगी और विनम्रता का फायदा उठाना सही नहीं है। इस तरह से किसी की भावनाओं के साथ खेलना और मैनिपुलेटिव बर्ताव करना बहुत गलत है।

सलमान ने लगाई साजिद खान की क्लास

टीम ने आगे लिखा, अब्दू हिंदी में पढ़- लिख नहीं सकते हैं और उन्हें नहीं पता कि प्रैंक के दौरान उनकी पीठ पर क्या लिखा गया था। ये बहुत गलत है। नेशनल टीवी पर इस तरह की चीज को कास्ट करना बहुत गलत है। इससे उनके भरोसे को ठेस पहुंची है। हम फैंस से मिल सपोर्ट से काफी खुश है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान आज लगाएंगे साजिद की क्लास। सलमान ने कहा कि आपने जो अब्दू के प्रैंक किया वो बहुत गलत था । इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article