टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाहर जाते ही शो की TRP को लगा झटका, कब होगी 'छोटे भाईजान' की वापसी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 10:05 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से अब्दु रोजिक बाहर आ गए हैं। अब्दु के बाहर जाते ही बिग बॉस फैंस के साथ ही शो के कंटेस्टेंट भी उन्हें काफी याद कर रहे हैं। इसका असर शो की TRP पर भी हो रहा है। अब खबर सामने आ रही हैं कि अब्दु की जल्द ही शो में वापसी हो सकती है।

Image

Bigg Boss 16 Abdu Rozik

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में जल्द वापसी करेंगे अब्दु रोजिक।
  • अब्दु के बाहर जाते ही शो के TRP पर दिखा असर।
  • बिग बॉस फैंस अब्दु को काफी मिस कर रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस सीजन सबसे ज्यादा अगर किसी कंटेस्टेंट की चर्चा की गई है तो वह यकीनन अब्दु रोजिक ही हैं। फिलहाल अब्दु रोजिक घर का हिस्सा नहीं है और सभी को उनकी कमी खल रही है। अब्दु के बाहर जाते ही बिग बॉस फैंस के साथ ही शो के कंटेस्टेंट भी उन्हें काफी याद कर रहे हैं। अब्दु को पर्सनल रीजन की वजह से कुछ समय के लिए शो से बाहर जाने की इजाजत दी गई है। अब्दु रोजिक का घर से बाहर जाना शो के लिए भी एक बुरी खबर की तरह आया है। इसका असर शो की TRP पर भी हो रहा है। अब खबर सामने आ रही हैं कि अब्दु की जल्द ही शो में वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के फैंस अब्दु को शो में दोबारा कब देख सकेंगे?

इसी हफ्ते होगी अब्दु की वापसी

बिग बॉस के सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही हैं कि अब्दु रोजिक की घर में जल्द ही वापसी होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड का वार पर ही छोटे भाई जान दोबारा शो का हिस्सा बन जाएंगे। फिलहाल इसपर अब्दु रोजिक की टीम या शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन शो की TRP को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, वहीं फैंस भी जल्द से जल्द अब्दु की वापसी चाहते हैं।

किस वजह से बाहर हुए अब्दु रोजिक?

बिग बॉस ने यह घोषणा करते हुए कहा, 'अब्दु आप घरवालों से विदा लेकर मुख्य दरवाजे से बाहर आ जाएं।' इसके पीछे का कारण बताते हुए बिग बॉस ने कहा था कि कोई कंपनी अब्दु के अवतार का प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहती है जिस वजह से अब्दु रोजिक की टीम ने गुजारिश की है कि अब्दु को कुछ समय के लिए घर से बाहर आने की अनुमती दे दी जाए। घर से बाहर जाते हुए अब्दु ने कई कंटेस्टेंट की आंख में आंसू ला दिए।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article