टीवी मसाला

Bigg Boss 16: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, साजिद खान का फूटा गुस्सा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2023, 09:17 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बिग बॉस ने इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क लक पर आधारित रखा है। जिसमें कंटेस्टेंट का किस्मत काफी मायने रखती हैं। बिग बॉस में इस हफ्ते कुल 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं।

Image

Bigg Boss 16 Nomination Task

KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट।
  • साजिद खान को भी इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया गया है।
  • नॉमिनेशन टास्क के बाद श्रीजिता और साजिद में हुई जमकर बहस।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते नॉमिनेट टास्क (Bigg Boss 16 Nomination Task) पूरा हो गया है। इस हफ्ते कुल 7 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इस बार नॉमिनेशन टास्क में साजिद खान भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिए गए हैं। जिसके बाद उनका बौखलाया हुआ रूप देखकर सभी हैरान दंग रह गए हैं। साजिद खान और श्रीजिता डे के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। बिग बॉस का यह नॉमिनेशन टास्क कंटेस्टेंट की किस्मत पर आधारित था। हालांकि घर के कप्तान शिव ठाकरे को एक विशेष अधिकार प्राप्त था, वह शुरुआत में किन्ही 7 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते थे, जिसके बाद नॉमिनेशन टास्क किस्मत के ऊपर ही था। टीना दत्ता और शालीन भनोट समेत इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं।

ये 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीजिता डे, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर आहलूवालिया, साजिद खान, सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता, शालीन भनोट नॉमिनेट हो गए हैं। नॉमिनेशन टास्क में साजिद खान यह कहते हुए नजर आए कि मुझे नॉमिनेट करो, उन्होंने शिव से भी यही मांग की। जिसके बाद निमृत ने सुंबुल को बचाते हुए साजिद खान को नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन टास्क खत्म होने के बाद साजिद खान ने घर के बाकी कंटेस्टेंट को अपना ओवरकॉन्फिडेंस दिखाते हुए कहा, 'मेरी ना कभी नॉमिनेशन से फटी है और ना ही कभी फटेगी, मैं भी यहीं हूं और तुम सबको फाइनल में देखूंगा, कौन ट्रॉफी ले कर जाता है।

साजिद खान होंगे घर से बेघर

साजिद खान का यह ओवरकॉन्फिडेंस देख अब बिग बॉस फैंस का मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है। फैंस का मानना है कि साजिद खान का यही ओवर कॉन्फीडेंस उन्हें ले डूबेगा। ऐसी संभावनाएं है कि साजिद खान इस हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article