Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान, शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलूवालिया, सुंबुल तौकीर खान, अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन एक ग्रुप का हिस्सा है, जिसे मंडली कहकर बुलाया जाता है। साल 2023 के पहले नॉमिनेशन टास्क में इस मंडली के बीच दुश्मनी नजर आने वाली है। इस नॉमिनेशन टास्क के बाद साजिद और शिव की ये मंडली टुकड़ों में बंट जाएगी। यह तो सभी जानते हैं कि बिग बॉस के घर में दोस्ती के दुश्मनी में बदले में समय नहीं लगता है। बिग बॉस ने एक प्रोमों जारी किया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस के घर में जमकर बवाल मचने वाला है। इस टास्क के बाद कई कंटेस्टेंट की दोस्ती दांव पर लगने वाली है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस का आज का एपिसोड क्यों खास होने वाला है?
नॉमिनेशन टास्क से घर में होगा हंगामा
इस नॉमिनेशन टास्क में पूरी मंडली एक दूसरे के खिलाफ होती नजर आ रही है। प्रोमों की शुरुआत में शिव ठाकरे को सुंबुल तौकीर खान को नॉमिनेट करते हुए देखा जा सकता है, वह कहते हैं कि अब सुंबुल को अपने दम पर चीजें करनी होंगी। जिसपर रिएक्ट करते हुए प्रियंका चौधरी भी हंसते हुए नजर आती हैं। इसके बाद निमृत, सुंबुल को नॉमिनेशन से बचाते हुए साजिद खान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर देती हैं। जिसके बाद साजिद अपना आपा खोकर कहते हैं, 'ना ही मैं नॉमिनेशन से कभी डंरा हूं और ना ही कभी डरूंगा।' इस पूरे टास्क में घर के बाकी सदस्य जो मंडली का हिस्सा नहीं हैं वह मजे लेते नजर आ रहे हैं।
पलट जाएगी बिग बॉस की गेम
इस हफ्ते बिग बॉस के घर में पूरी गेम पलटने वाली है। जो कंटेस्टेंट मंडली में रहकर बच रहे थे। अब नॉमिनेट होते नजर आएंगे। क्योंकि अब गेम में सभी कंटेस्टेंट अपना फायदा देखते नजर आने वाले हैं। इस बीच मनोरंजन का डोज और भी हाई होने वाला है।
