टीवी मसाला

Dipika Kakar ने नहीं छोड़ी एक्टिंग, झूठी खबर वायरल होते ही एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 30, 2023, 08:02 AM IST

Dipika Kakar is not quitting acting: ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर खबर सामने आ रही थी कि वह अब एक्टिंग छोड़ने वाली हैं, हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने पूरी सच्चाई सामने रखी है। दीपिका ने साफ कर दिया है कि वह मां बनने के बाद भी एक्टिंग करती रहेंगी।

Image

Dipika Kakar Quits Acting

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपिका कक्कड़ ने नहीं छोड़ी है एक्टिंग।
  • मां बनने के बाद भी एक्टिंग जारी रखेंगी दीपिका।
  • वह ज्यादा समय अपने बच्चे की परवरिश में देना चाहती हैं।

Dipika Kakar Pregnancy: ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं। बीते दिन खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने अब एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है, और अब केवल एक हाउसवाइफ की तरह ही जिंदगी बिताने वाली हैं। हालांकि इस पर रिएक्ट करते हुए दीपिका कक्कड़ ने झूठा करार दिया है। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि यकीनन कोई गलतफहमी हुई है, सोशल मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया है। एक्टिंग और मां बनने की अपनी ड्यूटी को लेकर दीपिका ने खुलकर बात की है, आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।

मां बनने के बाद भी जारी रखेंगी एक्टिंग

हमारी सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए दीपिका कक्कड़ ने बताया, ‘मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है, एक्टिंग छोड़ने का मेरा कोई प्लान नहीं है, हालांकि मुझे पता ही कि मां बनने के बाद मुझे काफी समय बच्चे की परवरिश में देना होगा, जो कि मैं खुद भी करना चाहती हूं, इस वजह से मैं एक्टिंग से एक ब्रेक ले रही हूं वो भी अपने बच्चे की परवरिश के लिए। इस बारे में मेरी सोच थोड़ी पुरानी है कि एक बच्चे को अपनी मां की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, और मैं अपने बच्चे के साथ रहना चाहती हूं। मेरे लिए प्रेग्नेंसी काफी खास है और मैं इसे काफी इंजॉय कर रही हूं।’

‘मेरे बयान को गलत समझा गया’

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जो महिलाएं अपने काम और बच्चे दोनों को संभालती हैं, वह भी अपनी जगह सही हैं और उनके लिए काफी रिस्पेक्ट भी है। हालांकि वह मां बनने के बाद तुरंत काम पर नहीं लौटना चाहती हैं, वह अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती हैं। हालांकि अगर कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो वह काम पर लौटने के बारे में सोचेंगी। उन्होंने एक्टिंग को छोड़ा नहीं है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article