टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein में नजर आएंगे फहमान खान! बदल जाएगी शो की कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 29, 2023, 08:08 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। मेकर्स जल्द शो की कहानी को बदलने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लीड एक्टर के तौर पर फहमान खान (Fahmaan Khan) नजर आएंगे।

Image

Fahmaan Khan (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स जेनरेशन गैप लेकर आने वाले हैं। इसके बाद शो में सई और विराट के बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा। जेनरेशन लीप आने की वजह से शो के लीड कैरेक्टर नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा शो को छोड़ रहे हैं। शो के तीनों लीड कैरेक्टर के छोड़ने से फैंस खुश नहीं है। फैंस नहीं चाहते हैं कि मेकर्स जेनरेशन लीप लेकर आए है। वहीं, मेकर्स का कहना है कि जेनरेशन लीप के बाद से शो की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स ने लीप के बाद नए लीड एक्टर को फाइनल कर लिया है। लीप के बाद शो में फहमान खान लीड रोल प्ले करे रहे हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आई है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फहमान खान सलमान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगे। फहमान ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था कि रियलिटी शो मेरे बस की बात नहीं है।

फहमान खान होंगे गुम है किसी के प्यार का हिस्सा

एक्टर ने कहा कि मैं इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग को दिखाने के लिए आया हूं। मैं किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने चाहता हूं। एक्टर इन दिनों कलर्स टीवी के शो धर्म पत्नी में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस शो के ऑफएयर होने की खबर आई थी। अब मेकर्स ने बताया कि शो को कुछ समय के लिए एक्सटेंशन मिल गया है। शो को एक्सटेंशन मिलने से फैंस बेहद खुश है। फहमान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फहमान को इमली शो से घर-घर में पहचान मिली थी। शो में फहमान और सुंबुल की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article