Bigg Boss 18 Aditi Mistry opinion: सलमान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 18 पिछले कुछ दिनों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो में जब से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर अदिति मिस्त्री, एडीन रॉस और यामिनी की एंट्री हुई है बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर का माहौल ही बदल गया है। इन कंटेस्टेंट के आते ही घर के समीकरण भी बदल गए हैं। इस बीच बिग बॉस 18 से पहले अदिति मिस्त्री ने घर में कैद कुछ कंटेस्टेंट को लेकर अपना ओपिनियन साझा किया था। बातचीत के दौरान अदिति (Aditi Mistry) ने ईशा सिंह और एलिस कौशिक के बारे में कुछ बातें कहीं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मीडिया पोर्टल पिंकविला संग एक्सक्लूसिव चैट के दौरान अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) ने बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कैद कंटेस्टेंट को लेकर अपना ओपिनियन साझा किया है। जब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से ईशा सिंह और एलिस कौशिक के बारे में पूछा गया तो अदिति ने कहा 'उन दोनों के पास कुछ काम नहीं है। यह दोनों हमेशा ग्रुप में रहे हैं। घर में इनका ज्यादा इनवॉलमेंट भी दिखाई नहीं देता है। ऐसा लगता है कि केवल 'बैक बीचिंग" करना इनका रेगुलर जॉब है। अदिति ने आगे कहा की 'इनका पासा अपना कोई मुद्दा नहीं है।"
मीडिया पोर्टल से बात करते हुए अदिति मिस्त्री ने आगे कहा 'घर में विवियन ठीक हैं। मुझे उनका गेम अच्छा लगता है। करण वीर मेहरा के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा 'वह भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं लेकिन कई बार उनके पास भी मुद्दा नहीं होता है। फिलहाल अदिति मिस्त्री इस समय खुद बिग बॉस 18 के घर में कैद हैं और फैंस को उनका गेम भी अच्छा लग रहा है।
