Bidaai Fame Sara Khan Court Marriage With Krrish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने 36 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में प्यार को फिर से मौका देते हुए एक्टर कृष पाठक संग शादी की। सारा खान ने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने कृष पाठकर संग कोर्ट मैरिज की और इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कीं। सारा खान और कृष पाठक को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए फैंस ही नहीं टीवी सितारों से भी जमकर बधाइयां मिल रही हैं। सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक ने पोस्ट में बताया कि वे दिसंबर में भव्य अंदाज में अपनी शादी का जश्न मनाएंगे। बता दें कि सारा खान और कृष पाठक (Krrish Pathak) म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं।
सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक (Krrish Pathak) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटोज साझा कर शादी की खुशखबरी दी। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, "सील्ड टुगेदर। दो विश्वास, एक स्क्रिप्ट और अनंत प्यार। सिग्नेचर सील कर दिये गए हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे तक', ये कस्में वादें दिसंबर तक का इंतजार कर रही हैं। दो दिल, दो कल्चर और हमेशा एक साथ। हमारी प्रेम कहानी वो यूनियन लिख रही है जहां दो विश्वास एक साथ आते हैं, बंटते नहीं हैं। क्योंकि प्यार इस चीज की हेडलाइन है। बाकी सब चीज एक खूबसूरत सबप्लॉट नब जाती है। तो हमें हमारे इस साथ के लिए आशीर्वाद दें।"
कौन हैं कृष पाठक?
बता दें कि कृष पाठक (Krrish Pathak) रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार अदा कर मशहूर हुए सुनिल लहरी के बेटे हैं। सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक की प्रेम कहानी एक डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मैंने इनकी फोटोज देखीं और मुझे इनके साथ कुछ नाता महसूस हुआ। हमने चैट करना शुरू किया और अगले दिन मिले भी। मैंने पहले ही कृष से कह दिया था कि मैं ऐंवेई कुछ भी नहीं देख रही। मैं सेटल होना चाहती हूं।" वहीं कृष पाठक ने इस बारे में कहा, "हम दोनों का ही दिल टूटा हुआ था। मैं शादी के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा था, क्योंकि मुझे एक सिंगल मां ने पाला पोसा है और शादी का ख्याल मेरे मन में नहीं था। दूसरी तरफ सारा ने अपने माता-पिता का मजबूत बॉन्ड देखा है और उनकी तरह ही स्थितरता चाहती थी। जब मैंने उसकी तस्वीरें देखी तो मुझे भी एहसास हुआ। उनसे मुलाकात ने सबकुछ बदल दिया और मुझे पता था कि मैं उन्हें जाने नहीं देना चाहता।"
