टीवी मसाला

बुखार में तड़प रहा है भारती सिंह का बेटा, लाडले को तकलीफ में देख छलका कॉमेडियन का दर्द

Bharti Singh Son Not Keeping Well: मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य जिसे वह प्यार से गोला कहती हैं, बुखार में तड़प रहा है। भारती सिंह का कहना है कि उनके बेटे को दो से तीन दिन और बुखार रहने वाला है।

Image

बुखार में तड़प रहा है भारती सिंह का बेटा

Bharti Singh Son Not Keeping Well: मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारती अक्सर अपने अंदाज से फैंस को खुश करती दिखाई देती हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह (Bharti Singh) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उनका बेटा लक्ष्य वायरल की चपेट में आ गया है और उसे तेज बुखार हो गया है। इस बात का खुलासा खुद कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने व्लॉग में किया है।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने बताया कि लक्ष्य को सुबह 5 बजे से ही बुखार है और यह बुखार करीब 4 से 5 दिन तक रहेगा। भारती ने अपने यू-ट्यूब व्लॉग में बेटे का हेल्थ अपडेट दिया। कॉमेडियन ने बताया कि अपने बेटे को बुखार में तड़पता देख वह खुद भी परेशान थीं और वीडियो नहीं बनाना चाहती थीं। लेकिन लक्ष्य के सोने के बाद उन्होंने वीडियो बनाकर साझा किया। भारती ने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा, "लक्ष्य को संक्रमण के कारण चार से पांच दिन बुखार रह सकता है। कुछ दिनों से मुंबई में भी लोग वायरल का शिकार हो रहे हैं।"

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने व्लॉग में पति हर्ष लिम्बाच्या की भी जमकर तारीफ की। भारती सिंह ने बताया कि उनके पति हर्ष गोला का खूब ख्याल रख रहे हैं। वह अपने बेटे को खुश करने के लिए उसके लिए कई कार भी लेकर आए। बता दें कि बेटे को बुखार में देख भारती सिंह के चेहरे पर भी मायूसी छाई रही। हालांकि उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द ही उनके बेटे लक्ष्य की तबीयत ठीक हो जाएगी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article