Bharti Singh Return To Shooting: कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर की 19 तारीख को भारती सिंह ने अपनी दूसरी संतान की रूप में बेटे को जन्म दिया था। भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे का नाम भले ही अभी रिवील नहीं किया लेकिन प्यार से वे काजू बुलाते हैं। वहीं इन दिनों भारती सिंह डिलीवरी के बाद की रिकवरी और बच्चे का ध्यान रखने में काफी बीजी चल रही थी। अब खबर सामने आई है कि भारती सिंह काम पर लौटने वाली हैं।
भारती सिंह का यूट्यूब चैनल है जिसपर वो अपनी रोजमरा की दिनचर्या को लेकर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं बात करें कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' की तो इस सीजन ईशा सिंह, विवियन डिसेना, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी और जन्नत जुबैर जैसे कई नए टीवी स्टार्स नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में शो में करण कुंद्रा की जगह लेते हुए अर्जुन बिजलानी ने एंट्री मारी।
