Bharti Singh Confirm Season 3: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ्स 2' अब खत्म हो गया है, जिससे दर्शकों का दिल भी भर आया है। क्योंकि फैंस नहीं चाहते कि मेकर्स 'लाफ्टर शेफ्स 2' पर ताला लगाएं। कल शो का ग्रैंड फिनाले हुए जिसके एल्विश यादव और करण कुंद्रा विनर बने। दोनों ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की जिसे देख सभी काफी खुश हैं। इसी के साथ शो की होस्ट भारती सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन जनता खुशी से झूम उठी लेकिन क्या जानिए इस रिपोर्ट में।
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने लेटेस्ट वलॉग में 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के परदे के पीछे की झलक दिखाई। शो के आखरी दिन पर भारती समेत अन्य कलाकार भी काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दिए। इस वलॉग कि जो खास बात थी कि भारती सिंह ने 'लाफ्टर शेफ' सीजन 3 को कन्फर्म कर दिया। भारती कहती हैं कि ''मैं आज भावुक महसूस कर रही हूं क्योंकि आज 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' की शूटिंग का आखिरी दिन है। मुझे सबकी बहुत याद आएगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि हम वापस आ रहे हैं। मैं आपको नहीं बता सकती कि कब, लेकिन हां हम वापस आ रहे हैं।"
भारती सिंह ने खुद अपने वलॉग में कन्फर्म कर डाला कि 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' जल्द ही टीवी दुनिया में लौटेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के तीसरे सीजन में कौन से नए कलाकार नजर आएंगे। आखिर में अपको बता दें टीआरपी लिस्ट में 'लाफ्टर शेफ 2' की रेटिंग ऑफ एयर होने से पहले 1.8 थी।
