टीवी मसाला

Exclusive : Bhabhi Ji Ghar par Hain के सेट पर बीमार पड़े 'विभूति नारायण', देहरादून में शूटिंग के दौरान हालत हुई खराब

Aasif Sheikh Fall ill on Bhabhiji Ghar Par Hain Shoot: टीवी एक्टर आसिफ शेख से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं' पर बन रही फिल्म के दौरान सेट पर आसिफ शेख बीमारी पड़ बेहोश हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Aasif Sheikh Fall ill

Aasif Sheikh Fall ill on Bhabhiji Ghar Par Hain Shoot: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर शो 'भाभी जी घर पर हैं' को लोग आज तक देखना पसंद करते हैं। शो की कहानी दो पड़ोसी मर्दों की है जो एक दूसरे की बीवी पर लट्टू हैं और भाभी जी संग फ्लर्ट करने का मौका नहीं छोड़ते। साल 2015 में पहली बात टेलिकास्ट हुए इस सीरियल की अब मूवी बनने जा रही है जिसकी शूटिंग सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि विभूति का किरदार निभा रहे आसिफ शेख शूटिंग करते हुए बीमार पड़ गए और उन्हे आनन-फानन में अस्पताल ले जाएगा गया।

हमारे खास सूत्रों ने खबर देते हुए बताया है कि फिल्म 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par Hain) में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे आसिफ शेख शूटिंग के दौरान बहुत बीमार पड़ गए। एक फाइटिंग सीन शूट करते हुए आसिफ शेख की तबीयत बिगड़ी और सेट पर ही बेहोश हो गए। सेट पर मौजूद डॉक्टर द्वारा जांच होने के बाद एक्टर को ट्रिमेन्ट के लिए मुंबई लाया गया। हालांकि अभी तक शो की टीम और एक्टर की तरफ से सेहत को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हम आशा करते हैं कि आसिफ शेख (Aasif Sheikh) जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

आसिफ शेख टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की दुनिया के भी चमकते सितारा रह चुके हैं। करण अर्जुन, हम लोग जैसी अन्य फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि आसिफ शेख को लोगों के बीच पहचान शो 'भाभी जी घर पर हैं' ने ही दिलाई थी। उनका विभूति नारायण मिश्रा वाला किरदार को देख लोगों का हँसते-हँसेट पेट दर्द होता है। 10 साल से चल रहा ये शो अब बड़े परदे पर मूवी के रूप में रिलीज की जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article