Saanand Verma Sexually Harassed: शो भाभी जी पर हैं के लोग आज भी दीवाने है, विभूति और अंगूरी की चटपटी जोड़ी ने सभी के दिल में जगह बना ली है। इसी सीरियल में अनोखे लाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। एक मीडिया साइट को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने खुलासा किया की बचपन में वह यौन उत्पीड़न से जूझ चुके हैं। यह खुलासा सुनते ही सभी के होश उड़ गए, टाइम्स नाउ नवभारत की इस कहा रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरी खबर है क्या।
टीवी एक्टर अभिनेता सानंद वर्मा (Saanand Verma) ने खुलासा किया है कि 13 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था। साथ ही उन्होंने ने दावा किया कि बचपन में वह खेलने जाते थे। एक क्रिकेट मैच के दौरान वहां एक व्यक्ति ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। उन्होंने इसे "भयानक वाक्या" कहा और बताया कि यह एक "दर्द" है जो कभी दूर नहीं हो सकता। उन्होंने बताते हुए कहा की ऐसा मेरे साथ एक बार क्रिकेट मैच के दौरान हुआ था।
जब मैं 13 साल का था तो मैं क्रिकेटर बनना चाहता था। मैं बिहार के पटना में एक क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी में गया, वहां एक बड़े आदमी ने मेरा शोषण करने की कोशिश की। मैं बहुत डर गया और भाग गया, तब से मैं क्रिकेट से दूर हूं। इसी खबर को सुन सभी उनके फैंस शॉकड है। इसी के साथ बात दें की सानंद वर्मा मर्दानी और अपहरण जैसी वेब सीरीज, फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
