This Actor Ready To Enter As Malkhan In Bhabhi Ji Ghar Par Hai This: टीवी के चर्चित शो 'भाभी जी घर पर हैं' ने बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। आसिफ शेख, रोहिताश गौर, विदिशा श्रीवास्तव और शुभांगी अत्रे स्टारर 'भाभी जी घर पर हैं' ने लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जमकर हंसाया भी है। लेकिन साल 2022 में हुए दीपेश भान के निधन के बाद से ही शो में लोगों को मलखान की कमी खल रही थी। दीपेश भान ने इस किरदार से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन उनके इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद से ही शो से मल्खान का किरदार गायब हो चुका था। लेकिन अब मेकर्स ने इस कमी को पूरा करने का फैसला किया है। हाल ही में 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) के मल्खान के लिए एक एक्टर का नाम सामने आया है जो शो में जल्द ही कदम रख सकते हैं।
गॉसिप टीवी ने 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) को लेकर अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक्टर विनीत हीरो जल्द ही बतौर मल्खान शो में कदम रख सकते हैं। वह एक्टर दीपेश भान की जगह लेंगे और लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। 'भाभी जी घर पर हैं' में मल्खान की वापसी से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह!!" दूसरे यूजर इसपर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, "अच्छा रिप्लेसमेंट है।"
कैसे हुआ था दीपेश भान का निधन
'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) में मलखान का किरदार अदा करने वाले दीपेश भान ने 41 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बताया जा रहा था कि शूटिंग देर से शुरू होने की वजह से वह जिम से सीधा क्रिकेट खेलने चले गए। लेकिन गेम के बीच ही वह अचानक जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
