टीवी मसाला

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: आसिफ शेख का अपने पैरों पर खड़ा होना भी हुआ दुभर, दवाइयों के सहारे दिन काट रहे हैं एक्टर

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Fame Aasif Sheikh Reveals He Is Not Able To Walk Or Stand Properly: टीवी के मशहूर एक्टर आसिफ शेफ की कुछ दिनों पहले शूटिंग के दौरान बेहोश हो गए थे। वहीं हाल ही में एक्टर ने बताया है कि उनके लिए अपने पैरों पर खड़े होना और चलना भी मुश्किल हो गया है।

Image

आसिफ शेख का पैरों पर खड़े होना और चलना भी हुआ मुश्किल

Bhabhi Ji Ghar Par Hai Fame Aasif Sheikh Reveals He Is Not Able To Walk Or Stand Properly: टीवी के मशहूर एक्टर आसिफ शेख ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। आसिफ शेख कुछ दिनों पहले देहरादून में 'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग करते वक्त बीमार पड़ गए थे। एक्टर अचानक ही बेहोश हो गए, जिसके बाद उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। आसिफ शेख ने बताया कि उन्हें व्हीलचेयर पर वापिस मुंबई लाया गया। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि तब से अब तक आसिफ शेख (Aasif Sheikh) बेड रेस्ट पर ही हैं। उनका अपने पैरों पर चलना और खड़े होना भी मुश्किल हो गया है। इस बात का खुलासा खुद आसिफ शेफ ने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में किया है।

आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने इंटरव्यू में उस दिन का भी मंजर बयां किया, जब उनकी तबीय खराब हुई थी। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे बहुत थकावट हो गई थी और मेरी पीठ में तेज दर्द हो रहा था। तो मैं वैनिटी वैन में आराम करने चला गया। कुछ देर के बाद मैंने शूटिंग पर वापिस लौटा। लेकिन चलने के दौरान मेरी मांसपेशियों में अजीब सा दर्द हुआ। ये असल में सियाटिका पेन था, लेकिन मैं चल नहीं पा रहा था, खड़ा तक नहीं हो पा रहा था।" आसिफ शेख ने बताया कि वह जब से मुंबई लौटे हैं, तब से दवाइयों के सहारे गुजारा कर रहे हैं।

आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं चल नहीं पा रहा, खड़ा नहीं हो पा रहा हूं तो मैं व्हीलचेयर पर मुंबई वापिसआया। अभी भी मुझे दर्द की दवाइयों और स्टेरॉयड्स के सहारे गुजारा करना पड़ रहा है। जल्द ही मेरा एमआरआई भी होगा। मैं जब से मुंबई आया हूं, तब से बेड रेस्ट पर ही हूं। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। मैं ढंग से अपना पैर भी जमीन पर नहीं रख पा रहा, क्योंकि इसमें अभी भी दर्द हो रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article