टीवी मसाला

Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0: शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी बन मारी धाकड़ एंट्री, प्रोमो देख खुशी से झूम उठे फैंस

Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0 Promo Video, Shilpa Shinde Back As Angoori Bhabhi: टीवी के चर्चित सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' का नया सीजन टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं अब इस शो में शिल्पा शिंदे ने भी बतौर अंगूरी भाभी वापसी की है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो देख लोग खुशी से झूम उठे।

Image

फोटो क्रेडिट- एंड टीवी इंस्टाग्राम

Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0 Promo Video, Shilpa Shinde Back As Angoori Bhabhi: टीवी के चर्चित सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' ने अपने हर एक एपिसोड के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया है। 'भाभी जी घर पर हैं' का नया सीजन अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का भी तड़का लगने वाला है। "भाभी जी घर पर हैं' सीजन 2 की खास बात तो यह है कि इस बार शो में शिल्पा शिंदे बतौर अंगूरी भाभी वापसी कर रही हैं। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0) का प्रोमो वीडियो देख लोग कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

'भाभी जी घर पर हैं 2.0' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0) का प्रोमो वीडियो कहीं न कहीं 'स्त्री' मूवी जैसा लगा। वीडियो में देखने को मिला कि तिवारी जी, विभूती नारायण मिश्रा, अनिता भाभी और अंगूरी भाभी एक जगह पर कदम रखते हैं। लेकिन अंगूरी भाभी बीच में ही रुक जाती हैं, क्योंकि उनका पल्लू पेड़ की टहनी में फंस जाता है। जैसे ही वह आगे बढ़ती हैं, उनपर आकर चुन्नी कहीं से गिर जाती है। वह सबके पास पहुंचती हैं और कहती हैं कि 'गैस कौन?' ऐसे में विभूति नारायण मिश्रा जवाब देते हैं, "भाभी जी आपका मतलब गेस से है।" वहीं अंगूरी भाभी छूटते ही बोलती हैं, "सही पकड़े हैं।"

'भाभी जी घर पर हैं 2.0' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0) के प्रोमो वीडियो में अंगूरी भाभी की मुस्कान देखने लायक होती है। इस वीडियो में शिल्पा शिंदे को वापस देख दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, "ओरिजनल ओरिजनल ही होता है दादा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत मस्त। अब दोबारा देखना शुरू करेंगे असली भाभी की वजह से।" यहां तक कि निया शर्मा ने भी एक्साइटमेंट में वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, "ओएमजी, शिल्पा शिंदे, चलो।" बता दें कि 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article